spot_img

Patna Crime News: हाथ पकड़ा, कपड़ें फाड़े, और… पटना की सड़क पर युवती से हैवानियत, तेजाब फेंकने की धमकी, पढ़िए

पटना के अनीसाबाद में 25 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट और तेजाब फेंकने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आरोपी ने बीच सड़क पर उसके कपड़े तक फाड़ डाले। घटना के 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़िता खौफ में जी रही है।

spot_img
- Advertisement -

Patna Crime News: बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवालों के घेरे में है। बीच सड़क एक युवती के साथ छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता अब घर से निकलने में भी डर रही है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

बीच सड़क युवती से हुई हैवानियत, अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

पटना में अनीसाबाद गोलंबर के पास एक 25 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी, मारपीट और तेजाब फेंकने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है, लेकिन घटना के दस दिन बाद भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती का कहना है कि वह घर से कहीं भी जाने में डर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Corruption News: रिशु श्री टेंडर में 3 IAS समेत 12 अधिकारियों पर गिरी गाज, ऐसे खुला राज़

महिला थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, करौरीचक, खोजा इमली की रहनेवाली युवती ने सुशील कुमार नामक युवक पर आरोप लगाया है कि 21 मई की शाम करीब सात बजे वह अनीसाबाद से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान अनीसाबाद मोड़ के पास आरोपित ने उनका रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़कर अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही तेजाब फेंकने, अपहरण करने और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में कहा गया है कि घटना के दौरान आरोपित ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए थे। युवती ने बताया कि शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपित और उसके परिजनों ने फोन कर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के दस दिन बाद भी आरोपित के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Rohtas Athletics News: पीयूष राज ने एशियाई चैंपियनशिप में रचा इतिहास, बिहार को दिलाया कांस्य पदक

रोहतास के युवा एथलीट पीयूष राज ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्

Gas Cylinder News: कमर्शियल LPG सिलेंडर, छोटू गैस आज से महंगे हो गए… जानें नई कीमत और पेट्रोल-डीजल का मुस्कुराना!

दिल्ली गैस सिलेंडर न्यूज़: 1 जून से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है, दिल्ली में 42 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 3113.50 रुपये हुई। व

Sonpur Aerocity News: ‘हरिहरनाथपुर’ बनेगा बिहार की पहली एयरोसिटी, खुलेगा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डों में से एक Aerocity, बदलेगी तस्वीर!

सोनपुर Aerocity समाचार: बिहार में 11 नई ग्रीनफ़ील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जा रही हैं, जिनमें सोनपुर की 'हरिहरनाथपुर' एयरोसिटी प्रमुख है। यह पहल लाखों रोजगा

Bihar Panchayat News: पंचायतों की बढ़ेगी ताकत, मिला ₹51,923 करोड़ का फंड, प्रदर्शन अच्छा तो मिलेगा 20% अतिरिक्त फंड, जानिए

बिहार की पंचायतों के लिए खुशखबरी! 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के बाद अब प्रदर्शन के आधार पर ग्राम पंचायतों को 20% तक अतिरिक्त राशि मिलेगी। यह फैसला ग्रामीण वि