spot_img

Bihar Rabri Devi News: राबड़ी देवी ने बंगला खाली करने से किया इनकार, अब तेज प्रताप ने सम्राट चौधरी को दी चुनौती, Nitish Kumar को भी घेरा, सियासी हड़कंप!

राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के लिए सरकार से मिली 15 दिन की मोहलत के बाद भी उन्होंने साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद अब उनके बेटे तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी अपना आवास खाली करने की चुनौती देते हुए सम्राट चौधरी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए हैं, जिससे बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Rabri Devi News: बिहार की राजनीति में इन दिनों राबड़ी देवी के बंगले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अपना 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगला खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया है, लेकिन उन्होंने इसे खाली करने से साफ इनकार कर दिया है। इस मामले में अब उनके बड़े बेटे और जेजेपी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने भी एंट्री ले ली है और सरकार को चुनौती दी है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बंगले पर सियासी बवाल मचा हुआ है। सम्राट चौधरी सरकार ने राबड़ी देवी को 15 दिनों की मोहलत दी है और स्पष्ट कहा है कि वो 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने बंगले को खाली कर दें। हालांकि, पूर्व सीएम ने अपने आवास को खाली करने से साफ-साफ इनकार कर दिया है। इसके बाद से इस मुद्दे पर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब राबड़ी देवी के बड़े बेटे और जेजेपी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने भी अपनी बात रखी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna Crime News: हाथ पकड़ा, कपड़ें फाड़े, और... पटना की सड़क पर युवती से हैवानियत, तेजाब फेंकने की धमकी, पढ़िए

Bihar Rabri Devi News: तेज प्रताप ने नीतीश कुमार को भी घेरा

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आवास खाली होना चाहिए। वो भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि सबसे पहले नीतीश कुमार को अपना आवास खाली कर देना चाहिए। वो जब खाली कर देंगे तो राबड़ी देवी भी खाली कर देंगी। जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि सरकार ने राबड़ी देवी को आवास खाली करने के लिए 15 दिनों का नोटिस दिया है? तब इसपर पूर्व विधायक ने कहा कि हां, तो सरकार 15 दिनों का नोटिस नीतीश कुमार को भी दे।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रोहिणी आचार्य ने बताया ‘प्रतिशोध की राजनीति’

आपको बता दें कि इससे पहले इस मुद्दे पर राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्या की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। रोहिणी आचार्य ने रविवार को बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर प्रतिशोध की राजनीति करने का आरोप लगाया था। सिंगापुर में अपने पति के साथ रह रहीं रोहिणी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अगर हिम्मत है तो सरकार जबरन बंगला खाली करवाए…पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जी को आवास से बेदखल करने का तुगलकी फरमान और आवास पर पुलिस भेजना लोकतंत्र नहीं, सत्ता के अहंकार एवं बेजा दबंगई की निशानी है। अफसोसजनक है कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध के मोर्चे पर पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही सम्राट चौधरी सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। यह शासन का कौन सा मॉडल है? बेशक शासन का ‘प्रतिशोध मॉडल’ है।’

राबड़ी देवी ने ठुकराया सरकारी आदेश

राजग सरकार ने रोहिणी की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10, सर्कुलर रोड स्थित वह सरकारी बंगला खाली करने को कहा है, जिसमें वह 2006 से रह रही हैं। भवन निर्माण विभाग ने 27 मई के एक आदेश के माध्यम से लोक भवन और मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित यह बंगला डेरी एवं मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित किया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Whether News: 4 जून से लू में तपिए, अभी, भारी बारिश और आंधी-तूफान पढ़िए - IMD का चौंकाने वाला अलर्ट

यह आदेश जारी किये जाने के समय राबड़ी देवी पटना में नहीं थीं। बीते शनिवार को जब संवाददाताओं ने उनसे इस बारे में पूछा था तो उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘मैं देख रही हूं कि सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद काफी उत्साहित हैं। उनकी सरकार मुझे जबरन निकाल कर दिखाए। मैं बंगला खाली नहीं करूंगी।’

यह भी पढ़ें:  Patna Airport News: फ्लाइट पकड़ने से पहले यात्री के बैग में मिले जिंदा कारतूस, एयरपोर्ट पर खोखा

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Road Accident News: मीनापुर में बस-बाइक की भीषण टक्कर, कंप्यूटर क्लास जा रहे दो युवकों की मौत, विरोध में खुटौना मोड़ पर ...

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में कंप्यूटर क्लास जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बस और बाइक की टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही

Bihar Krishi News: आज से “खेत बचाओ” का आगाज, किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

Bihar Krishi News: बिहार में 1 जून से "खेत बचाओ अभियान" की शुरुआत होने जा रही है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा इसे जन-आंदोलन बनाने की बात कह रहे हैं। इसका लक्ष

Rohtas Athletics News: पीयूष राज ने एशियाई चैंपियनशिप में रचा इतिहास, बिहार को दिलाया कांस्य पदक

रोहतास के युवा एथलीट पीयूष राज ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्

Gas Cylinder News: कमर्शियल LPG सिलेंडर, छोटू गैस आज से महंगे हो गए… जानें नई कीमत और पेट्रोल-डीजल का मुस्कुराना!

दिल्ली गैस सिलेंडर न्यूज़: 1 जून से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है, दिल्ली में 42 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नई कीमत 3113.50 रुपये हुई। व