spot_img

Bihar Flood News: सरकारी बाबू की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे रहेंगे सतर्क, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर

बिहार में बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर जल संसाधन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है, जहां जून से अक्टूबर तक इंजीनियरों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अब उनकी 24 घंटे मोबाइल ट्रैकिंग होगी और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिससे महकमे में गहमागहमी बढ़ गई है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Flood News: बिहार में बाढ़ से निपटने की तैयारियों को लेकर जल संसाधन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। एक जून से शुरू हुई बाढ़ अवधि को देखते हुए विभाग के इंजीनियरों और पदाधिकारियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। यह आदेश 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान उनकी मोबाइल ट्रैकिंग भी की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

इंजीनियरों की 24 घंटे ट्रैकिंग और अवकाश रद्द

जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बाढ़ अवधि (1 जून से 31 अक्टूबर) के दौरान बाढ़ सुरक्षा कार्यों में लगे पदाधिकारियों का कोई भी अवकाश क्षेत्रीय स्तर से स्वीकृत नहीं किया जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही मुख्य अभियंता की अनुशंसा पर मुख्यालय से स्वीकृति मिलेगी। इस निर्णय की सूचना संबंधित जिला प्रशासन को भी देनी होगी। बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय छोड़ने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाढ़ अवधि के दौरान नदियों पर बने तटबंधों को सुरक्षित रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। विगत वर्ष की बाढ़ की स्थिति को देखते हुए, इस बार हर महीने के पहले सप्ताह में मासिक बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अभियंताओं, तटबंध सुरक्षा कर्मियों, श्रमिकों और स्थानीय प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। सभी सदस्यों के मोबाइल नंबरों की सूची का आदान-प्रदान भी करने को कहा गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat News: पंचायतों की बढ़ेगी ताकत, मिला ₹51,923 करोड़ का फंड, प्रदर्शन अच्छा तो मिलेगा 20% अतिरिक्त फंड, जानिए

हेल्पलाइन नंबर जारी और विशेष दलों का गठन

विभाग ने बाढ़ से संबंधित जानकारी के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

  • 0612-2206669
  • 0612-2215850

इसके अलावा, एक टोल फ्री नंबर 18003456145 भी चौबीसों घंटे चालू रहेगा। विभाग ने संवेदनशील स्थलों की पहचान करने, उनकी श्रेणी बनाने और ससमय जिला से लेकर राज्य मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने का भी निर्देश दिया है। इंजीनियरों को 184 वायरलेस सेट प्रदान किए गए हैं और उनकी ड्यूटी रोस्टरवार 24 घंटे लगाई गई है। मुख्यालय के पदाधिकारियों को प्रक्षेत्रवार निगरानी के लिए तैनात किया गया है और छह विशेष दलों का भी गठन किया गया है। गौरतलब है कि इस साल बाढ़ पूर्व सुरक्षात्मक 384 योजनाओं पर 1117 करोड़ 28 लाख रुपये खर्च हुए हैं।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य सचिव ने दी सख्त चेतावनी

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेजकर बाढ़ अवधि में उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों का एकजुट होकर सामना करने को कहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए, हर स्तर पर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ त्वरित अनुशासनात्मक कार्रवाई और अच्छा काम करने वाले अधिकारियों का मनोबल बढ़ाने पर जोर दिया गया है। तटबंधों की मरम्मत, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सड़कों की मरम्मत और महामारी की रोकथाम के लिए दवाओं का इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Sonpur Aerocity News: 'हरिहरनाथपुर' बनेगा बिहार की पहली एयरोसिटी, खुलेगा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डों में से एक Aerocity, बदलेगी तस्वीर!

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Teacher News: शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, ट्रेनिंग का दूसरा मौका और 5 दिन का Comp Off

बिहार टीचर न्यूज़: SCERT ने 2025-26 में प्रशिक्षण से वंचित शिक्षकों को 2026-27 में दूसरा मौका दिया। अब उन्हें 5 दिन का Comp Off भी मिलेगा, जिससे हजारों शिक्षकों#BiharTeacherNews,#SCERTBihar,#TeacherTraining

Patna JDU News: नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की बैठक, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर लगेगी मुहर? जानिए बैठक में क्या होगा बड़ा फैसला

पटना जदयू न्यूज: जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक 21 जून को पटना में होगी। इस बैठक में नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर औपचारिक मुहर लगेगी। प

June Bank Holiday News: जून 2026 में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

जून 2026 में बैंक 11 दिन बंद रहेंगे, जानिए भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार पूरी लिस्ट। साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ राज्यों में अतिरिक्त छुट्

Bihar Weather News: मई में हुई थी अच्छी बारिश, क्या जून देगा झटका? राहत या आफ़त ? पढ़िए रिपोर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जून में बिहार में सामान्य से कम बारिश का अनुमान लगाया है, जिससे भीषण गर्मी और उमस जारी रहने की आशंका है। जानें अगले महीने कैसा रहेगा