spot_img

मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाश! थाने से 200 मीटर दूर मायके जा रही महिला से दिनदहाड़े झपटी चेन |1 बाइक 2 अपराधगर्द

Muzaffarpur Crime: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम। अनामिका कुमारी अपनी मां के घर जा रही थीं, तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली बड़ी लीड।

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाश! थाने से 200 मीटर दूर मायके जा रही महिला से दिनदहाड़े झपटी चेन |1 बाइक 2 अपराधगर्द । आख़िर पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार बाइक पर सवार अपराधी और अब सीसीटीवी खंगालती पुलिस। कई सवाल हैं। जवाब नहीं देने और मिलने की कशमकश में एकबारगी महिलाओं में खौफ तैर गया है, क्या फिर से बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि…

- Advertisement -

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ रहा है। अब तो बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि पुलिस थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। इस घटना ने पूरे शहर में भय का माहौल पैदा कर दिया है और पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Advertisement -

ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में हुई यह वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस अब अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित महिला की पहचान अनामिका कुमारी के रूप में हुई है, जो बीबीगंज स्थित आनंदपुरी मोहल्ले की निवासी हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NEET Re-Exam 2026: बिहार में आज 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा, 5G जैमर और डिजिटल लॉक से हाई अलर्ट, पढ़ लीजिए यह ख़बर!

दिनदहाड़े वारदात, बेखौफ अपराधी

अनामिका कुमारी रिक्शा से अपने मायके संजय सिनेमा रोड जा रही थीं। ब्रह्मपुरा इलाके से संजय सिनेमा रोड की ओर मुड़ते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए और पलक झपकते ही उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही अपराधी मौके से निकल चुके थे। पीड़िता ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन तेज रफ्तार बाइक पर सवार अपराधी आंखों से ओझल हो गए।

पीड़िता अनामिका कुमारी ने बताया, “मेरे गले से छीनी गई चेन का वजन लगभग 12 से 15 ग्राम के बीच था। बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठे युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। अगर पुलिस समय रहते सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करती है तो अपराधियों की पहचान संभव है।”

पुलिस गश्ती पर उठे सवाल, महिलाओं में डर

इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि जब थाने से इतनी कम दूरी पर दिनदहाड़े ऐसी घटना हो सकती है, तो आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई और चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने लोगों की नींद हराम कर दी है, खासकर महिलाओं में असुरक्षा की भावना तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है।

CCTV फुटेज बनी उम्मीद की किरण, पुलिस का दावा

सूचना मिलते ही ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़िता से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। पीड़िता को थाने में लिखित आवेदन देने की सलाह दी गई है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। सबसे अहम बात यह है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में बाइक सवार दोनों युवकों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई देने की बात सामने आ रही है।

ब्रह्मपुरा थाना अध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया, “चेन स्नैचिंग की घटना की जानकारी मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी।”

पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि शहर में अमन-चैन बहाल हो सके और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शतक लगाकर भी बाहर हुए यशस्वी जायसवाल! इंग्लैंड वनडे के लिए टीम इंडिया घोषित, कोहली -बुमराह-अक्षर लौटे

Indian team England ODI: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। शतक लगाने के बावजूद यशस्वी जायसवाल को मौका नहीं मिला, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की वाप#IndianCricketTeam,#YashasviJaiswal,#ODISeries

नेपाल की बारिश ने बढ़ाई बिहार की चिंता! महानंदा-कोसी का जलस्तर खतरे के निशान पर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल में अलर्ट

Bihar Flood Alert: नेपाल में लगातार भारी बारिश के कारण बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। महानंदा और कोसी नदियां उफान पर हैं, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल समेत चार जिलों में#BiharFlood,#FloodAlertBihar,#MahanandaKosi

बिहार पुलिस एनकाउंटर: ‘वीडियो कुछ और कह रहा’, आरके सिंह के सवालों से हड़कंप! जांच की मांग तेज

Bihar Police Encounter: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने भरत तिवारी मौत मामले में बिहार पुलिस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने वीडियो फुटेज का हवाला देते हुए न्यायिक जांच की#BiharPolice,#BharatTiwariCase,#RKSingh

पटना के ISKCON मंदिर में ‘आमों का राजा’ उत्सव, 8 टन फल और 20 किस्मों से सजी देवभूमि!

Bihar ISKCON: पटना के ISKCON मंदिर में हाल ही में भव्य आम महोत्सव मनाया गया। आठ टन और 20 किस्मों के आमों से सजे मंदिर में हजारों भक्तों ने दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण किया।#BiharISKCON,#MangoFestival,#PatnaNews