spot_img

Darbhanga में पिता को मुखाग्नि देकर सीधे थाने पहुंचा बेटा! बोला- ‘समय पर मदद मिलती तो पापा…’, पढ़िए

Darbhanga Accident: दरभंगा में भीषण सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद बेटे ने अंतिम संस्कार के कपड़ों में ही थाने पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। परिवार ने कंटेनर चालक पर कड़ी कार्रवाई और डायल-112 की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Accident: बिहार के दरभंगा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद न्याय की गुहार लगाने का मार्मिक मामला सामने आया है। अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के कुछ ही घंटों बाद एक बेटा उसी अंतिम संस्कार के वस्त्रों में बहादुरपुर थाना पहुँचा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। परिवार का आरोप है कि सड़क हादसे के बाद समय पर इलाज और आपातकालीन सहायता नहीं मिलने से उनके पिता की जान चली गई। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

- Advertisement -

बीएमपी-13 के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर

मृतक धीरेंद्र लाल देव (48 वर्ष) 29 जून 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से डॉक्टर को दिखाने दरभंगा जा रहे थे। उनकी पत्नी रेणु देवी द्वारा बहादुरपुर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, जैसे ही वे बीएमपी-13 स्थित चम्पारण मीट हाउस के समीप पहुँचे, तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने तेज गति और कथित लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। परिजनों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि धीरेंद्र लाल देव सड़क पर गिर पड़े और कंटेनर का पहिया उनकी कमर के ऊपर से गुजर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

घायल अवस्था में घर फोन कर मांगी मदद

परिवार के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद धीरेंद्र लाल देव होश में थे। उन्होंने घर फोन कर कहा,

“मेरा एक्सीडेंट हो गया है। आप लोग जल्दी मेरे पास आओ और मुझे अस्पताल ले चलो।”
- Advertisement -

यह सुनते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें:  ऐतिहासिक फैसला! अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया में 2500 करोड़ से बिछेंगी नई बिजली लाइनें, लगेंगे सबस्टेशन

एफआईआर में क्या लिखा है?

रेणु देवी द्वारा बहादुरपुर थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर  को अपने कब्जे (सीज) में ले लिया। आवेदन में कहा गया है कि स्थानीय लोगों की सहायता से घायल धीरेंद्र लाल देव को पहले एक हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए दूसरे निजी हॉस्पिटल भेजा गया तथा बाद में तीसरे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एफआईआर के अनुसार, दुर्घटना कंटेनर चालक  द्वारा तेज गति एवं घोर लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई, जिसके परिणामस्वरूप धीरेंद्र लाल देव की असामयिक मृत्यु हो गई। रेणु देवी ने अपने आवेदन में चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन: DM Kaushal ने NH सिमरी, मब्बी, भालपट्टी, मनीगाछी और सदर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने का दिया अल्टीमेटम!

परिवार का आरोप: समय पर नहीं मिली आपातकालीन मदद

परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद डायल-112 की टीम घटनास्थल पर मौजूद थी, लेकिन घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में अपेक्षित तत्परता नहीं दिखाई गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार पुलिस से अपनी गाड़ी से अस्पताल ले जाने का अनुरोध किया, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उनका दावा है कि यदि दुर्घटना के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर बेहतर चिकित्सा सहायता मिल जाती, तो धीरेंद्र लाल देव की जान बच सकती थी।

अंतिम संस्कार के बाद थाने पहुँचा परिवार

पिता का अंतिम संस्कार करने के कुछ ही घंटों बाद बेटा सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, अपनी मां रेणु देवी और अन्य परिजनों के साथ बहादुरपुर थाना पहुँचा। परिवार ने चालक हरी मंडल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की।

चालक को लेकर भी उठे सवाल

मृतक के साले शुभकांत लाल देव ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक और कंटेनर को रोक लिया था। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले के हर पहलू की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में SSP जगुनाथ रेड्डी का बड़ा फैसला: इन 10 थानों के प्रभारियों पर हुई कार्रवाई, अब नहीं चलेगी लापरवाही!

पुलिस ने क्या कहा?

बहादुरपुर थानाध्यक्ष प्रसुन्जय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में ट्रैफिक थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि दुर्घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। डायल-112 पर लगे आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस टीम घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई थी। इसी दौरान कंटेनर चालक वाहन लेकर वहां से चला गया। इस पूरे घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

न्याय की मांग

परिवार का कहना है कि उनकी लड़ाई सिर्फ अपने पिता के लिए नहीं, बल्कि उन सभी सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए है जिन्हें समय पर इलाज और आपातकालीन सहायता नहीं मिल पाती। परिजन चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को सजा मिले और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस समाचार में डायल-112 पर लगाए गए आरोप परिवार के दावों पर आधारित हैं। वहीं, एफआईआर में कंटेनर चालक हरी मंडल पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ऐतिहासिक फैसला! अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, खगड़िया में 2500 करोड़ से बिछेंगी नई बिजली लाइनें, लगेंगे सबस्टेशन

Bihar Cabinet: बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 2,500 करोड़ रुपये की बिजली योजना को मंजूरी दी है। इससे 8 जिलों के 50 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को#BiharNews,#BiharCabinet,#SamratChoudhary

बिहारवालों की चमकी किस्मत! बनेंगे 12 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, 1 लाख करोड़ से बदल जाएगी जिंदगी | CM Samrat की मौजूदगी में HUDCO...

Bihar Urban Development: बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास के लिए HUDCO के साथ एक लाख करोड़ रुपए के दीर्घकालिक वित्तपोषण का ऐतिहासिक MoU हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी#BiharUrbanDevelopment,#SamratChoudhary,#HUDCO

‘यह एनकाउंटर नहीं हत्या है!’ चिराग पासवान मिले भरत तिवारी की मां से, कहा – परिवार को न्याय दिलाऊंगा, वादा है!

Bihar Police Encounter: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरा में कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने इसे 'निर्मम हत्या' करार दिया और दोषियों को#BiharPolice,#ChiragPaswan,#BharatTiwari

दरभंगा में नशे के सौदागरों पर कहर! पुलिस ने दबोचे दो तस्कर, भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद

Darbhanga News: दरभंगा में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। संध्या गश्ती के दौरान 376 नशीली गोलियां जब्त की गईं। यह कार्रवाई ड्रग का#DarbhangaNews,#BiharCrime,#DrugSeizure