back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

आज Bihar में रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया है, Kosi Rail Mahasetu का PM Modi ने किया उद्घाटन

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार ( Bihar ) में कोसी रेल महासेतु ( Kosi Rail Mahasetu ) देश को समर्पित किया और 12 रेल परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज बिहार ( Bihar ) में रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में नया इतिहास रचा गया है. वर्तमान में निर्मली से सरांयगढ़ का सफर करीब-करीब 300 किमी का होता है. अब वो दिन ज्यादा दूर नहीं जब बिहार के लोगों को 300 किमी की ये यात्रा नहीं करनी पड़ेगी. 300 किमी की ये यात्रा सिर्फ 22 किमी में सिमट जाएगी.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather: बिहार में अब अजब-गजब मौसम! एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन और हवा के पैटर्न... लोग हैरान

पीएम मोदी ( PM Modi ) ने कहा, आज कोसी महासेतु ( Kosi Rail Mahasetu ) होते हुए सुपौल-आसनपुर कुपहा के बीच ट्रेन सेवा शुरू होने से सुपौल, अररिया और सहरसा जिले के लोगों को बहुत लाभ होगा. यही नहीं, इससे नॉर्थ ईस्ट के साथियों के लिए एक वैकल्पिक रेलमार्ग भी उपलब्ध हो जाएगा. रेलवे कर्मचारियों की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जिस तरह से कोरोना के समय में रेलवे ने काम किया है, काम कर रही है, उसके लिए मैं भारतीय रेल के लाखों कर्मचारियों की विशेष प्रशंसा करता हूं. देश के लाखों श्रमिकों को श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने दिन-रात एक कर दिया था.

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने कहा, 2014 के पहले के 5 सालों में बिहार में सिर्फ सवा तीन सौ किलोमीटर नई रेल लाइन शुरु थी. जबकि 2014 के बाद के 5 सालों में बिहार में लगभग 700 किलोमीटर रेल लाइन कमीशन हो चुकी हैं. यानी करीब दोगुने से अधिक नई रेल लाइन शुरु हुईं हैं.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारत के बढ़ते डिजिटल परिदृश्य में UPI One World का नया अध्याय

UPI: भारत की डिजिटल क्रांति में एक और मील का पत्थर जुड़ गया है।...

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

UP Board Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की बहुप्रतीक्षित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

सूर्य ग्रहण 2026: जानिए क्या करें और क्या न करें, इसका प्रभाव और सावधानियां

Surya Grahan 2026: आकाशीय पिंडों की चाल, ब्रह्मांड की अद्भुत लीला और ज्योतिषीय महत्व,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें