spot_img

पटना में NEET बवाल पर पुलिस का ‘मास्टरस्ट्रोक’: 500 पर FIR, 40 गिरफ्तार; अब यूट्यूबर भी घेरे में!

Bihar Police Action: NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में हुई हिंसा के बाद पटना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। उपद्रव करने वाले 500 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ है, जबकि 40 को हिरासत में लेकर यूट्यूबर व सोशल मीडिया अकाउंट की भूमिका जांची जा रही है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Police Action: NEET पेपर लीक मामले में पटना में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामलों में पुलिस ने 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब तक 40 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। बुधवार को हुए इस बवाल के बाद पटना के कोतवाली, गांधी मैदान और सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- Advertisement -

पुलिस का कहना है कि हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान की जा रही है। इस मामले में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

- Advertisement -

40 उपद्रवी हिरासत में, पूछताछ जारी

पटना में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने तेजी से एक्शन लिया है। अब तक 40 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है, जिसके आधार पर अन्य उपद्रवियों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

- Advertisement -

कैसे भड़की थी हिंसा?

NEET परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्र और अभ्यर्थी सड़कों पर उतरे थे। पुलिस के मुताबिक, यह प्रदर्शन तब हिंसक हो गया जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित इलाके की ओर बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया गया और तोड़फोड़ की गई। हालात जब नियंत्रण से बाहर होने लगे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Greenfield Township खुशखबरी! बिहार ग्रीनफील्ड टाउनशिप में जमीन बेचना हुआ आसान, अब 7 दिन में मिलेगा पूरा पैसा

हिंसा के पीछे साजिश की जांच, यूट्यूबर भी निशाने पर

पटना के एसएसपी ने बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने माहौल बिगाड़ने और हिंसा भड़काने की कोशिश की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और घटना स्थल की वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather आपके जिले में कैसी रहेगी बारिश? IMD ने बिहार के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट, रहें सावधान! पढ़िए - पूरी लिस्ट

इस मामले में पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि हिंसा और तोड़फोड़ के पीछे किसकी भूमिका थी। इसके साथ ही कुछ यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स की गतिविधियों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि कुछ लोगों ने अफवाह फैलाकर या भीड़ को उकसाकर हिंसा भड़काने का काम किया हो। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही उनकी भूमिका स्पष्ट हो पाएगी।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच कुछ असामाजिक तत्व भी शामिल हो गए थे। उनका आरोप है कि इन्हीं लोगों ने माहौल बिगाड़ने और हिंसा भड़काने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’ किया जाएगा और दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। पुलिस का यह एक्शन इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे भविष्य में ऐसे हिंसक प्रदर्शनों पर लगाम लगाई जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना छात्र प्रदर्शन में ‘असली छात्र नहीं… वे उपद्रवी’! विधानसभा में जोरदार हंगामा! धक्का-मुक्की, सदन स्थगित!

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में गुरुवार को छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा हुआ। भाजपा विधायक के बयान से भड़के विपक्षी सदस्य#BiharAssembly,#PatnaProtest,#BiharPolitics

Darbhanga BSNL कर्मचारियों-पेंशनरों का फूटा गुस्सा! वेतन-पेंशन के लिए सड़क पर उतरे, प्रदर्शन- नारेबाजी| 7 अगस्त को संसद मार्च

Bihar BSNL Protest: BSNL कर्मचारियों और पेंशनरों ने दरभंगा समेत देशभर में अपनी लंबित मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरना दिया. वेतन और पेंशन रिवीजन की मांग पर सरकार के आश्वासन बेअसर र#BiharBSNLProtest,#BSNLEmployees,#DarbhangaNews

खुशखबरी! बिहार में जमीन बेचते ही 30 दिन में खाते में आएगा पैसा, सरकार ने बनाया नया नियम

Bihar Satellite Township: बिहार में 12 सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन बेचने वाले किसानों को अब सिर्फ 30 दिन में भुगतान मिल जाएगा। राज्य आवास बोर्ड ने नई SOP जारी की है, मंत्री नीतीश मिश्रा#BiharSatelliteTownship,#BiharLandNews,#NitishMishra

Darbhanga Sugarcane बड़ी खबर दरभंगा से: गन्ना किसानों की किस्मत बदलेगी, जिले में लगेंगी नई चीनी मिलें!

Darbhanga Sugarcane: दरभंगा में नई सहकारी चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित होने के बाद, जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गन्ना क्षेत्र विस्तार के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 24#DarbhangaNews,#BiharSugarcane,#FarmerIncome