मई,5,2024
spot_img

दिल्ली में NDA का दामन थाम बिहार लौटे VIP मुकेश सहनी,कहा,PM ने दिया मुझ जैसों को सम्मान

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। देशज टाइम्स का खुलासा सच साबित हुआ।  बिहार एनडीए में एक नए चेहरे की इंट्री हो गई। नाम है वीआईपी। वही वीआईपी जो राजद की प्रेस वार्ता से निकलकर अपनी राजनीतिक सोच का नमूना पेश करते ही अगले ही दिन बीजेपी के बुलावे पर दिल्ली गए और वहां से एनडीए का दामन थामकर बिहार लौटे।

वहां सीट बंटवारा फाइनल करके विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी (Mukesh Sahani ) पटना पहुंचे। कहा, अब वे एनडीए का पार्ट बन चुके हैं।महागठबंधन (Grand alliance) ने उनके साथ धोखा किया। सहनी ने मीडिया से बात करते कहा, महागठबंधन  (Mahagathbandhan) ने जैसे मेरी पीठ में छुरा भोंकने का काम किया था, लेकिन उनको ये नहीं पता था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) व गृहमंत्री अमित शाह ने पिछड़े के बेटे को सम्मान दिया। हमें NDA में सहारा दिया है. सहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को भी धन्यवाद दिया।

एनडीए में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया। चुनाव के लिए एनडीए गठबंधन के तहत बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वहीं जदयू के हिस्से में 122 सीटें आईं। इसमें से जदयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को सात सीटें देंगी, इस तरह से जदयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।वहीं भाजपा को 121 सीटें मिली है. बीजेपी अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को कुछ सीटें देंगी. कितनी सीटें मिलेंगी ये आज ऐलान नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें