spot_img

दरभंगा में पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह के बंद पड़े मकान में चोरी की कोशिश !मजदूरों ने एक नाबालिग युवक को देखा, पुलिस ने पकड़ा | पहले भी हो चुका है चाकू से हमला

Darbhanga News: एक ओर लहेरियासराय में नाबालिग चोर रंगे हाथ पकड़ा गया, वहीं दूसरी ओर दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने छात्रों के नैतिक विकास के लिए भविष्य का बड़ा कदम उठाया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा।बिहार के दरभंगा से लहेरियासराय थाना क्षेत्र में एक पूर्व वार्ड पार्षद के घर चोरी का प्रयास करते एक नाबालिग को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा है।

- Advertisement -

पूर्व वार्ड पार्षद के घर चोरी का प्रयास, नाबालिग चोर पकड़ा गया

शनिवार दोपहर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एसडीओ आवास के पास पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह के बंद पड़े मकान में चोरी का प्रयास किया जा रहा था। पड़ोस के मजदूरों ने एक नाबालिग युवक को चोरी करते हुए देख लिया और तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग चोर को अपने साथ ले गई।

- Advertisement -

लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नाबालिग युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया जाएगा। यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि कुछ महीने पहले भी रीता सिंह के घर में चोरी का प्रयास हुआ था। उस समय चोर ने घर में घुसकर रीता सिंह के जाग जाने पर उन पर किचन में रखे चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई थीं और उन्हें कई दिनों तक डीएमसीएच में भर्ती रहना पड़ा था। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि आखिर बार-बार उनके घर पर चोरी का प्रयास क्यों किया जा रहा है। पढ़िए विस्तार से

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर और बांका के हर गांव में पहुंचेगा कानून! 255 'कानून के रखवाले' बदलेंगे आपकी जिंदगी

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के एसडीओ आवास के पास शनिवार की दोपहर एक मकान में चोरी करते नावालिक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। लोगों ने इस बात की सूचना लहेरियासराय थाना की पुलिस को दी। लहेरियासराय थाना की पुलिस नावालिक युवक को अपने साथ ले गई। बताया जाता है कि पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह के बंद पड़े घर में नावालिक के द्वारा चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान बगल के मजदूरों ने उसे देख लिया और सूचना दी। लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ करने के बाद नावालिक युवक को बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा। बता दें कि कुछ महीने पहले पूर्व वार्ड पार्षद के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था लेकिन रीता सिंह के जग जाने के बाद पकड़ने का प्रयास कर रही थी इस दौरान चोर ने किचन में रखे चाकू से वार कर दिया था। चाकू के पेट में लगा था जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई थी। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। कई दिनों तक डीएमसीएच में भर्ती रहने के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गई थी। आखिर बार-बार उनके घर पर चोरी का प्रयास क्यों किया जा रहा है।पूर्व वार्ड पार्षद रीता सिंह घर में नहीं थी। वाह किसी कार्य से शहर से बाहर गई हुई थी। उन्होंने कहा कि उनके घर में कई बार चोरी का प्रयास किया गया है. उन्होंने बताया कि वह कुछ देर में दरभंगा पहुंच जाएंगी।

यह भी पढ़ें:  बिहार के पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की हालत नाजुक, पटना से चेन्नई तक का लंबा सफर क्यों? जानें क्या है नया अपडेट

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में सस्ती होगी बालू! अगले महीने से खुलेंगे 161 नए घाट, जानें कब और कहां से मिलेगा सस्ता बालू?

Bihar Sand Mining: बिहार में निर्माण कार्यों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगले महीने से 161 नए बालू घाटों पर खनन शुरू होगा। इससे बालू की उपलब्धता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर बालू#BiharSandMining,#ConstructionBihar,#MinesDepartment

यूपी चुनाव में नीतीश का सियासी बिसात – जलवा! UP Election 2027 में JDU ने भरी हुंकार, क्या बदलेगा समीकरण?

UP Election 2027: जनता दल यूनाइटेड ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने मेरठ में यह घोषणा की।#UPElection2027,#JDUInUP,#NitishKumarPolitics

Bihar Politics पिता चाहते थे फौजी बने, बाहुबली बने सूरजभान सिंह! अब अस्पताल में जिंदगी की जंग | कैसे हुई जेल से राजनीति में...

Bihar Politics: मोकामा के बाहुबली सूरजभान सिंह, जिनकी जिंदगी अपराध, जेल और संसद तक के सफर से भरी है, उनकी तबीयत बिगड़ने से बिहार की सियासत में चर्चा तेज हो गई है।#BiharPolitics,#SurajbhanSingh,#Mokama

Madhubani Crime मधुबनी में रात के अंधेरे में चली गोली, पुलिस ने बरामद किया हथियार, जानिए क्या हुआ?

Madhubani Crime News: मधुबनी के जयनगर में एक दुकानदार पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हालांकि#MadhubaniCrime,#JayanagarPolice,#BiharNews