spot_img

दरभंगा में खूनी खेल! जमीन विवाद में चलीं गोलियां, 2 गिरफ्तार, 40-50 लोग फरार

Darbhanga News: बिशनपुर के शिवपुरी मोहल्ले में हुए जमीनी झगड़े और गोलीबारी के मामले में दरभंगा पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को दबोचा है। इस घटना में दर्जनों लोग शामिल थे, लेकिन अब तक सिर्फ दो की गिरफ्तारी हुई है, बाकी की तलाश में छापेमारी जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा में हुए जमीनी विवाद और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिशनपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में हुई इस घटना में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस लगातार अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, जिनकी संख्या दर्जनों में बताई जा रही है।

- Advertisement -

दरभंगा में खूनी खेल! जमीन विवाद में चलीं गोलियां, 2 गिरफ्तार, 40-50 लोग फरार

- Advertisement -

पुलिस ने इस मामले में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी मोहम्मद अकबर और बिशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी लाल यादव को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद, इस बड़े विवाद में शामिल चार से पांच दर्जन लोगों में से अब तक सिर्फ दो की ही गिरफ्तारी हो पाई है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

तीन अलग-अलग FIR दर्ज, कई नामजद

जमीनी विवाद और गोलीकांड को लेकर बिशनपुर थाने में कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं।

  • पहला मामला: बिशनपुर थाना कांड संख्या 156/26, घायल विजय भगत के भाई अजय भगत के बयान पर दर्ज किया गया है। इसमें 5 लोगों को नामजद और 12 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
  • दूसरा मामला: बिशनपुर थाना कांड संख्या 157/26, हनुमान प्रखंड के नरसरा के मुखिया राम जी राम ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया है।
  • तीसरा मामला: बिशनपुर थाना कांड संख्या 158/26, धर्मेंद्र साह की पत्नी गीता देवी ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर! बिहार में 72 घंटे बाद चक्रवात 'अर्णब' का कहर खत्म, मौसम विभाग ने दी राहत की खबर |' मगर धूप और अलर्ट अभी बाक़ी है मेरे दोस्त '

यह घटना बुधवार दोपहर को तब हुई, जब विवादित जमीन पर चहारदीवारी की घेराबंदी की जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में लहेरियासराय थाना क्षेत्र के इमामबारी निवासी विजय भगत को गर्दन के पास गोली लग गई थी। उन्हें तत्काल डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, विजय भगत अब खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बिजली गुल: 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, अभी देखें लिस्ट!

पुलिस के पास CCTV फुटेज, छापेमारी जारी

गोलीबारी की इस घटना में घटनास्थल पर दर्जनों राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस को एक भी गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ है। बिशनपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक आरोपी को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के पास इस विवाद में शामिल सभी लोगों के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital