spot_img

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान के उसरी गांव में भैंस चराकर लौटते समय पिंकेश का पैर फिसला, सरकारी सहायता का आश्वासन मिला।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के उसरी गांव में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर पिंकेश कुमार गांव के चौर में कमला बलान नदी के किनारे अपनी भैंसें चरा रहा था। दोपहर करीब 3.30 बजे भैंसों को लेकर घर लौटते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में जा गिरा और डूबने लगा।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

आसपास मौजूद अन्य चरवाहों ने घटना होते ही शोर मचाना शुरू कर दिया। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पिंकेश को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी मौत हो चुकी थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश - सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

मृतक पिंकेश कुमार उसरी गांव के वार्ड नंबर चार निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव का पुत्र था। वह गांव के एक निजी विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई में काफी तेज व शांत स्वभाव का था।

अंचलाधिकारी राकेश रोशन भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार सरकारी सहायता राशि दी जायेगी।

परिवार में मचा कोहराम, गमगीन हुआ गांव

घटना की सूचना मिलने पर नदी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पिंकेश का शव जब गांव पहुंचा, तो परिवार की चीख-पुकार से माहौल और भी गमगीन हो गया। नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में महिला से छेड़खानी! 4 युवकों पर FIR, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

पिंकेश अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही मां समीला देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है, हर कोई इस होनहार छात्र की असमय मौत से स्तब्ध है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को नियमानुसार सरकारी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital

दरभंगा में बिजली गुल: 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक अंधेरे में रहेंगे ये इलाके, अभी देखें लिस्ट!

Darbhanga Power Cut: दरभंगा के कई इलाकों में 28 सितंबर को सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी के शिफ्टिंग काम के कारण DMCH, बंगाली और जेल उपकेंद्र के फीडर प्रभावित होंगे #DarbhangaPowerCut,#BiharNews,#ElectricitySupply