अप्रैल,27,2024
spot_img

Politics: विधान परिषद से चार सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, भाजपा का बड़ा भाई अभी बना रहेगा जदयू

spot_img
spot_img
spot_img

patna, dehaj news। विधान परिषद से आज चार सदस्‍यों ने इस्‍तीफा दे दिया। इससे भाजपा का बड़ा भाई अभी भी जदयू ही है। वैसे, सत्रहवीं विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन में भाजपा सर्वाधिक 74 सीट जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, लेकिन बिहार के उच्च सदन में बड़े भाई की भूमिका में अभी जदयू ही रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Gaya News | बिहार में विदेशी महिला से दिनदहाड़ 2 लाख की लूट

भाजपा की विधान परिषद में एक सीट सोमवार को विनोद नारायण झा के विधानसभा की सदस्यता ग्रहण के साथ ही रिक्त हो गई। इसी तरह जदयू के दो सदस्य दिलीप राय, और विजय यादव विधायक चुने गए हैं। वहीं, स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से चुने गए राजद के रीतलाल यादव के विधान सभा सदस्य चुने जाने से एक और पद खाली हो गया। चार सदस्यों ने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है। सभी इस्तीफे की विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने पुष्टि की है।

कुल 75  सदस्यों वाले विधान परिषद में 17 पद अभी रिक्त हैं। ऐसे में संख्या के हिसाब से सर्वाधिक 21 सदस्य विधान परिषद में जदयू के हैं। वहीं, भाजपा के 18, राजद के छह, कांग्रेस के चार, भाकपा के दो, लोजपा के एक, हम के एक और दो निर्दलीय सदस्य हैं। हालांकि दोनों निर्दलीय अशोक कुमार अग्रवाल और दरभंगा स्नातक सीट से जीत कर आए सर्वेश कुमार भाजपा से जुड़े हैं। दोनों भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Nalanda News| तालाब के चारों तरफ बिछाई थी करंट...हाथ धोने गए तीन युवक जिंदा मरे, सदमे से भाभी की भी मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें