मई,5,2024
spot_img

आर्केस्ट्रा में ब्यूरी किन्नर को गलत नीयत से ले जाने के विरोध में चली 3 राउंड गोली, नर्तक जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर,देशज न्यूज। मोहिउउ्दीननगर थाना क्षेत्र के कुरसाहा गांव में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान असामाजिक तत्वों ने फायरिंग की।  तीन राउंड फायिरंग में  एक नर्तक को बांह में गोली लगी है। जख्मी अवस्था में उसे इलाज के लिए मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने आर्केष्ट्रा के आयोजक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं मामले को दबाने की कोशिश की जानकारी मिलते ही  महुआ व अन्य स्थानों से  बीस से अधिक किन्नरों ने थाना पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई करते कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं तीन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर इस घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंंने बताया,कुरसाहा गांव के धर्मपुर लक्ष्मी मंदिर परिसर में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महुआ से आधा दर्जन नर्तकों को बुलाया गया था। कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब ढाई बजे रात में कुछ शरारती युवक गलत मंशा से ब्यूरी किन्नर नामक नर्तक को खींचकर बाहर ले जाने लगे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Lok Sabha Elections| 11 के कटे पत्ते, 23 में 12 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

इसका विरोध उसके अन्य साथी नर्तकों के द्वारा किया गया। इसी बीच शरारती तत्वों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें ब्यूटी नामक नर्तक के बांह में गोली लग गई। जख्मी अवस्था में उसे मोहिउद्दीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें