spot_img

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

West Bengal Stampede: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें 17 श्रद्धालुओं की जान चली गई। घटना के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी तुरंत हालात का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे।

spot_img
- Advertisement -

West Bengal Stampede: पश्चिम बंगाल में एक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक हुई भगदड़ से बड़ा हादसा हो गया है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में यह भीषण भगदड़ मची, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 17 श्रद्धालुओं की मौत से हाहाकार!

चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ जैसी स्थिति बनने पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा है कि क्या हुआ, इसलिए मैं इस समय इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता…”

- Advertisement -

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल तुरंत कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। आनंद बाजार पत्रिका के अनुसार, मरने वालों में तीन पुरुष, एक बच्चा और 13 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस की Digital Mapping बड़ा फैसला - थाना क्षेत्र विवाद का 'अंत'! अब एक क्लिक में पता चलेगा कौन सा क्षेत्र, अपराधियों की खैर नहीं!

बारिश के कारण मची भगदड़, कई लोग कुचले गए

जानकारी के मुताबिक, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए खड़े थे। अचानक बारिश शुरू हो गई, जिससे पंडाल के बाहर इंतजार कर रहे लोग तेजी से आगे बढ़ने लगे। इस दौरान कुछ लोग सड़क पर गिर गए, जिसके चलते भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई लोगों को गंभीर हालत में कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार में बेलगाम अपराधी: दुर्गा पूजा मेला देख लौट रहे छात्र की गोली मारकर हत्या !

स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आपदा प्रबंधन टीम भी राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर तैनात है। कुल 35 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से 11 को एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत अचानक बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत!

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने लिया हालात का जायजा

कोलकाता मेडिकल कॉलेज ने बताया कि घायल लोगों को इमरजेंसी ऑब्जर्वेशन वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पंडाल का स्ट्रक्चर गिरने से भी यह हादसा हो सकता है। घटना के बाद पंडाल की लाइट्स बंद कर दी गई हैं और बाहर का रास्ता भी बंद कर दिया गया है ताकि और कोई अनहोनी न हो। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं और घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने दुर्गा पूजा के उत्सव के माहौल को गमगीन कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics ‘श्रीराम को सरकारी लाभार्थी बताना अहंकार की पराकाष्ठा’, CM सम्राट पर प्रशांत किशोर का BJP पर सबसे बड़ा हमला!

Bihar Legislative Council Election: जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भगवान श्रीराम संबंधी बयान पर बीजेपी को घेरा है। उन्होंने इसे राजन #BiharLegislativeCouncilElection,#PrashantKishor,#SamratChoudhary

RJD MP सुधाकर सिंह का बड़ा ऐलान! सरकारी अफसरों की मनमानी अब नहीं चलेगी, इस WhatsApp नंबर पर भेजें शिकायत

Bihar Government Officials: बक्सर के RJD सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार के सरकारी अधिकारियों के 'अमानवीय व्यवहार' पर लगाम लगाने के लिए एक WhatsApp नंबर जारी किया है। आम लोग अब DM-SP समेत अन्य #BiharNews,#SudhakarSingh,#RJD

दरभंगा में भयावह हादसा: सोते हुए सांप ने डसा, मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा!

Bihar Snake Bite: दरभंगा जिले के घनश्यामपुर में सांप के डसने से 50 वर्षीय शंभु महतो की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर उचित उपचार मिलत #BiharSnakeBite,#DarbhangaNews,#MedicalNegligence

Darbhanga Accident दरभंगा में बड़ा हादसा! ग्रेनाइट गिरने से चंपारण के मजदूर का पैर जख्मी| पढ़िए – किसने -कैसे किया जाले में इलाज

Darbhanga Accident: दरभंगा के जाले में ग्रेनाइट लगाने के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पूर्वी चंपारण के रक्सौल निवासी 24 वर्षीय आकाश कुमार के पैर पर ग्रेनाइट गिरने से हा #DarbhangaNews,#BiharAccident,#Jale