मई,3,2024
spot_img

चेतना समिति पटना करेंगी ताम्र पत्र से संस्कृत विश्वविद्यालय के VC डॉ. शशिनाथ झा को सम्मानित

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा darbhanga देशज टाइम्स ब्यूरो। चेतना समिति, पटना इस बार संस्कृत विश्वविद्यालय के विद्वान कुलपति डॉ. शशिनाथ झा को ताम्र पत्र से सम्मानित करेगी।

संस्कृत भाषा साहित्य के सृजन व संबर्द्धन के साथ साथ अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डा0 झा को कल यानी 29 नवम्बर को समिति द्वारा पटना के विद्यापति भवन में आयोजित 67वे विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के ऐतिहासिक अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए उपकुलसचिव सह पीआरओ निशिकांत ने बताया, मिथिला के विद्वान,साहित्यकार, कलाशिल्पी,मैथिल व मैथिली को प्रतिष्ठा दिलाने में अग्रणी रहने वालों को समिति हर साल सम्मानित करती है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Sanskrit University की चाहत..., आप भी बनें संस्कृतानुरागी, दस लोगों को जोड़ें, पढ़ाएं संस्कृत

समिति के सचिव उमेश मिश्र ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए गौरव महसूस किया है।वहीं कुलपति डॉ. झा को ताम्र पत्र दिए जाने की घोषणा से संस्कृत विश्वविद्यालय के सभी विद्वान समेत अन्य कर्मियों में खुशी है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें