spot_img

भगवान कृष्ण पर विवाद के बीच बाबा बागेश्वर के दरबार पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री, जमीन पर बैठकर लिया आशीर्वाद

Bihar Education Minister: मध्य प्रदेश के खजुराहो में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मांगी बिहार की सुख-समृद्धि, हाल ही में भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर घिरे हैं बाबा बागेश्वर।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Education Minister मिथिलेश तिवारी हाल ही में मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित बाबा बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री जमीन पर बैठे नजर आए और उन्होंने अपनी

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

- Advertisement -

इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की हैं। यह मुलाकात ऐसे समय पर सामने आई है जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने एक हालिया बयान को लेकर काफी चर्चा और विवादों में घिरे हुए थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ से पहले बिहार के 1 करोड़ लोगों के खातों में आए पैसे, जानिए किसे कितना मिला

खजुराहो में टेका मत्था और मांगी बिहार की उन्नति

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बाबा बागेश्वर धाम के दरबार में पहुंचकर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीचरणों में नमन किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि खजुराहो की पावन धरा पर पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के दर्शन कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के मंगलमय जीवन तथा बिहार की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें:  अक्षरा सिंह की संजय झा और अनंत सिंह से मुलाकात, क्या राजनीति में कदम रखेंगी अभिनेत्री?

भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर हुआ था विवाद

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित रामकथा के दौरान भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की तुलना की थी। उन्होंने कहा था कि भगवान राम सीधे खड़े होते हैं जबकि कृष्ण तीन जगह से टेढ़े होकर बांसुरी बजाते हैं। इस टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मथुरा-वृंदावन के संतों और कृष्ण भक्तों ने कड़ी आपत्ति जताई थी। इसके अलावा बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस समेत कई प्रमुख दलों के नेताओं ने इस बयान पर कड़ा एतराज जताया था।

यह भी पढ़ें:  काम हमने किया, फीता काटने PM आ रहे: तेजस्वी का Modi पर बड़ा हमला, क्यों गरमाई बिहार की सियासत?

बढ़ते विवाद के बाद बाबा बागेश्वर ने मांगी थी माफी

विवाद बढ़ने और चौतरफा आलोचना होने के बाद बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी मंशा भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बीच किसी भी प्रकार का भेद बताने की नहीं थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बातें ब्रज की प्रेमपूर्ण अभिव्यक्ति और भक्ति परंपरा के संदर्भ में थीं, लेकिन यदि उनकी किसी बात से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो वे इसके लिए विनम्रतापूर्वक क्षमा प्रार्थी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अक्षरा सिंह की संजय झा और अनंत सिंह से मुलाकात, क्या राजनीति में कदम रखेंगी अभिनेत्री?

Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने जेडीयू नेता संजय झा से पटना में मुलाकात की। इससे पहले वह अनंत सिंह और सम्राट चौधरी से भी मिल चुकी हैं, जिससे सियासी गलियारों में चर्चा ते

स्कूल जाने के लिए निकली थीं तीन छात्राएं, अचानक हरिद्वार में मिलने से मचा हड़कंप

Patna News: पटना के धनरूआ से शुक्रवार को लापता हुईं आठवीं कक्षा की तीन छात्राएं हरिद्वार में सुरक्षित मिल गईं। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से उनका पता लगाया।

बक्सर में जहरीली हुई हवा! दीपावली के बाद अचानक 221 पहुंचा AQI, जानिए हाल

Buxar AQI: दीपावली के बाद बक्सर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। महज दो दिनों में एक्यूआई 95 से बढ़कर 221 पर पहुंच गया है, जिससे हवा खराब श्रेणी में आ गई है।

नवादा में जहरीली हुई हवा! AQI पहुंचा 161, जानिए क्या कहती है डॉक्टरों की रिपोर्ट

Nawada air pollution: नवादा में प्रदूषण का स्तर पांच साल के सबसे ऊपरी पायदान पर पहुंच गया है। सोमवार को एक्यूआई 161 दर्ज किया गया, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडरा रहा है।