spot_img

छठ पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा! सीकर के रास्ते हनुमानगढ़ से पटना के लिए चली स्पेशल ट्रेन

Bihar Special Train: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने हनुमानगढ़-पटना और कोटा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जानिए रूट और टाइमिंग।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Special Train सेवाओं का विस्तार करते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने त्योहारी सीजन और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) अमित सुदर्शन के अनुसार राजस्थान और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़-पटना और कोटा के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया है.

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

हनुमानगढ़-पटना वीकली स्पेशल ट्रेन का रूट और शेड्यूल

ट्रेन संख्या 04738 हनुमानगढ़-पटना वीकली स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को हनुमानगढ़ से सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04738 पटना-हनुमानगढ़ वीकली स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को रात 10 बजे पटना से रवाना होगी और शनिवार को सुबह 9 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  छठ महापर्व पर बिहार के 10 हजार घाटों पर जगमग रोशनी, जानिए बिजली-सुरक्षा और हेल्पलाइन से जुड़ी हर बात

यह ट्रेन अपने सफर के दौरान पीलीबंगा, सूरतगढ़, लूनकरनसर, लालगढ़, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़, चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर, रींगस, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, टूंडला, इटावा, गोविन्दपुरी, प्रयागराज (मिर्जापुर के रास्ते), पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर ठहराव लेगी। इस पूरी ट्रेन में 5 सेकेंड स्लीपर, 13 जनरल कैटेगरी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे लगाए गए हैं.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Anant Singh Daughter Wedding: अमेरिका शिफ्ट होंगी अनंत सिंह की बेटी शिवांगी, बिहटा में तैयार हुआ नया घर

कोटा और रशीदपुर खोरी के बीच स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में कोटा के यात्रियों की बढ़ी संख्या को देखते हुए ट्रेन संख्या 09803 कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर को कोटा से रात 9:55 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:40 बजे रशीदपुर खोरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09804 रशीदपुर खोरी-कोटा स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर को रशीदपुर खोरी से सुबह 7:15 बजे छूटकर उसी दिन शाम 4:30 बजे कोटा पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें:  बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर: 31 दिसंबर तक ये काम नहीं किया तो नहीं मिलेगी स्कॉलरशिप! | पढ़िए - बंद हो जाएंगे छात्रवृत्ति और पोशाक राशि
ट्रेन का विवरणसंचालन तिथियांप्रमुख ठहराव
हनुमानगढ़-पटना स्पेशल (04738)11 नवंबर से 25 नवंबर तकबीकानेर, चूरू, सीकर, जयपुर, प्रयागराज, बक्सर, आरा, दानापुर
पटना-हनुमानगढ़ स्पेशल12 नवंबर से 26 नवंबर तकदानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, जयपुर, सीकर
कोटा-रशीदपुर खोरी स्पेशल (09803/09804)19 और 20 नवंबरलाखेरी, सवाई माधोपुर, जयपुर, रींगस, सीकर

इन दोनों ट्रेनों के अप और डाउन दोनों फेरों में लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस और सीकर स्टेशन शामिल हैं। इस ट्रेन संरचना में 2 एसी, 6 सेकेंड स्लीपर, 8 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 कोच उपलब्ध कराए गए हैं. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले समय सारणी और कोच की स्थिति की आधिकारिक जानकारी जरूर जांच लें.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Prashant Kishor vs Pappu Yadav ! प्रशांत किशोर और पप्पू यादव में छिड़ी जंग, जानिए | दरभंगा – फरसा-कुल्हाड़ी और राजनीतिक गर्मी -आमने-सामने

Prashant Kishor vs Pappu Yadav: प्रशांत किशोर और पप्पू यादव के बीच मिथिलांचल में दिए गए बयानों को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। जानिए इस राजनीतिक विवाद की पूरी कहानी।

Nawada News: कचरे में फेंकने के बजाय सकरी नदी में क्यों प्रवाहित की गईं लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं?

Nawada News: नवादा में छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान ने अनूठी पहल करते हुए दीपावली की पूजन सामग्री और लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं को सकरी नदी में सम्मानपूर्वक विसर्जित किया।

बिहार में 1 दिसंबर से छोड़ी जा सकेगी मुफ्त बिजली, जानिए किसे करना होगा आवेदन

Bihar free electricity: बिहार में 1 दिसंबर 2026 से संपन्न परिवारों और आयकरदाताओं से मुफ्त बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील की जाएगी। सरकार सालाना 23 हजार करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

औरंगाबाद में खौफनाक सड़क हादसा: एनएच-139 पर ट्रैक्टर से टकराई बाइक, खून से लथपथ हुआ युवक

Aurangabad news: औरंगाबाद के अंबा में एनएच-139 पर दोस्ताना के पास ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।