मई,5,2024
spot_img

बिरौल में विद्वान, दार्शनिक, समाजसेवी, धैर्यवान बाबा साहेब को भाजपा परिवार ने किया याद

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। बिरौल सेंट्रल स्कूल के सभागार में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी सह पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार झा के नेतृत्व में डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर के 64 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा परिवार के दर्जनों सदस्यों ने उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज कुमार झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक विद्वान,दार्शनिक,समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना समस्त जीवन भारत की कल्याण एवं समाज को आगे बढ़ाने के लिए जात-पात से ऊपर उठकर सभी लोगों को  एक करने के लिए समर्पित कर दिया।

भारत के 80 फीसदी दलित सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त थे, उन्हें अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. अंबेडकर का जीवन संकल्प था।इस अवसर पर बिरौल भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी, गौड़ाबौराम भाजपा महामंत्री घुरण पासवान,मुकेश कुमार, सुरेन्द्र राम,नरेश सिंह,बजरंग राम,सहित कई लोग उपस्थित हुए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें