back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

शादी में शहनाई की जगह गरजा बंदूक,फायरिंग में बच्चे की मौत,लोगों का एनएच-31 पर उग्र प्रदर्शन

spot_img
- Advertisement - Advertisement
बेगूसराय, देशज न्यूज। सरकार के लाख कड़ाई के बावजूद हर्ष फायरिंग और शादी विवाह में हथियारों का प्रदर्शन कम नहीं हो रहा है। बेगूसराय में बहुत कम ऐसी शादी होती है जिसमें गोली नहीं चलता हो और गोलीबारी में बराबर घायल होने और मौत का सिलसिला चलता ही रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर रविवार की रात बारात विदाई के समय (people angry with death blocked nh in harsh firing) हर्ष फायरिंग में घायल एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई।
मौत की जानकारी मिलते ही सोमवार की सुबह (people angry with death blocked nh in harsh firing) आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। घटना एफसीआई ओपी क्षेत्र के बीहट खेमकरणपुर की है।
मृतक की पहचान अमित कुमार सिंह के पुत्र तन्मय कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीहट से जोकिया बारात जाने वाली थी। बारात जब घर से जोकिया के लिए निकलने वाली थी कि (people angry with death blocked nh in harsh firing) इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें एक गोली तन्मय को लग गई। गोली लगने से बच्चे वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा तो अफरातफरी मच गई।
खून से लथपथ बच्चे को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। (people angry with death blocked nh in harsh firing) इसके बाद सोमवार की सुबह शव गांव आते ही आक्रोशित लोगों ने बीहट चांदनी चौक के समीप एनएच-31 को जाम कर दिया।
बाद में काफी समझाने-बुझाने तथा दोषी को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिए जाने के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हो सका है। (people angry with death blocked nh in harsh firing) पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्टॉक मार्केट: आज इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, जानें क्या हैं प्रमुख वजहें

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद सोमवार, 16...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ कृपा हेतु राशि अनुसार करें दान

Falgun Amavasya: हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह पावन...

Solar Eclipse 2026: ‘रिंग ऑफ फायर’ सूर्य ग्रहण का लाइव नजारा, जानें भारत में कैसे देखें

Solar Eclipse 2026: खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए इस साल का पहला सूर्य...

बिना JEE Main के IIT में करें मनचाहे कोर्स, ऐसे मिलेगा एडमिशन

JEE Main: आज भी जब हम IIT का नाम सुनते हैं, तो सबसे पहले...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें