अप्रैल,30,2024
spot_img

किसान रैली में भाग लेने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका, किया नजरबंद

spot_img
spot_img
spot_img

किसान रैली में भाग लेने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका, किया नजरबंदनेताओं के घर के सामने पुलिसकर्मी तैनात, प्रशासन की जिले भर में है सतर्क निगाह  

वाराणसी, देशज न्यूज। कृषि कानूनों को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों के समर्थन में अब समाजवादी पार्टी भी कूद गई है। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक चुनावों में पार्टी की मिली भारी सफलता से उत्साहित कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों से किसान रैली में भाग लेने के लिए निकल पड़े।
(Police stopped SP leaders going to attend Kisan rally, unde) किसान रैली, विरोध प्रदर्शन को लेकर पहले से सतर्क जिला प्रशासन के अफसरों ने सपा के स्थानीय नेताओं को उनके आवास के निकट ही रोक लिया। और उन्हें उनके आवास में ही नजरबंद कर लिया तो कुछ को थाने में ही बैठा लिया।
 रोहनिया-बीरभानपुर से रैली में शामिल होने जा रहे प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल और कार्यकर्ताओं को सीओ सदर राजेश कुमार मिश्रा तथा रोहनिया थाना प्रभारी(Police stopped SP leaders going to attend Kisan rally, unde)परशुराम त्रिपाठी ने रोककर उनके घर में वापस भेज दिया। किसान रैली में भाग लेने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका, किया नजरबंददोनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ​के घर के सामने पुलिस ने क्यूआरटी बल(त्वरित एक्शन बल) तथा राजातालाब चौकी इंचार्ज संतोष यादव और अन्य पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया।
 किसान न्याय मोर्चा के नेता महेंद यादव को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने उनके दौलतपुर मार्ग स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया। कैंट पुलिस ने सिकरौल सेंट्रल जेल रोड निवासी सपा नेता मनोज यादव उर्फ गोलू,रामनगर के नेताओं को उनके आवास में वापस भेज दिया। सपा नेता राजू यादव को पान दरीबा चौकी प्रभारी मिथिलेश यादव ने बीच रास्ते में रोक लिया (Police stopped SP leaders going to attend Kisan rally, unde) और उन्हें थाने ले आये। चोलापुर के नियार बस स्टैंड से रामकिशुन यादव उर्फ विदेशी यादव ब्लॉक अध्यक्ष चोलापुर को चोलापुर पुलिस ने रोक लिया और उन्हें थाने ले आई। किसान रैली में भाग लेने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका, किया नजरबंद
  किसान पद यात्रा रैली में जा रहे प्रदेश सचिव छात्र सभा मनीष यादव और शहर दक्षिणी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष मनोज यादव, संजय चौरसिया, सूरज सिंह, सागर कुमार को चौक थाना प्रभारी ने रोक कर (Police stopped SP leaders going to attend Kisan rally, unde) उन्हें थाने में बैठा लिया। इसके पहले किसान आंदोलन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली और पदयात्रा निकालने का आह्वान किया था।किसान रैली में भाग लेने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका, किया नजरबंद
(Police stopped SP leaders going to attend Kisan rally, unde)  रैली और विरोध प्रदर्शन को लेकर सतर्क जिला प्रशासन ने सड़कों पर फोर्स उतार दिया है। पूरे शहर में स्थानीय खुफिया इकाइयों व इलाकाई पुलिस सपा के सभी 8 विधानसभा अध्यक्षों व मंडल प्रमुखों के अलावा आंदोलनों में जाने वाले कार्यकर्ताओं, नेताओं के अलावा किसान नेताओं पर नजर बनाये हुए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें