spot_img

Gaya News: खरना संपन्न, 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू; सूर्यकुंड और फल्गु घाटों पर उमड़ेगी भीड़

Gaya News: महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने खरना अनुष्ठान संपन्न किया। इसके साथ ही उनका कठिन 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया है, जिसे लेकर शहर के बाजारों और घाटों पर भारी चहल-पहल देखी जा रही है।

spot_img
- Advertisement -

Gaya News – लोक आस्था और सूर्योपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जिले भर में खरना का अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही शहर के फल्गु नदी, सूर्यकुंड और अन्य प्रमुख घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ जुटी, जहां स्नान कर भगवान सूर्य को नमन किया गया। इसके बाद शाम को पूरी शुद्धता के साथ खरना का प्रसाद तैयार किया गया और पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने इसे ग्रहण किया। इस अनुष्ठान के पूरा होते ही व्रतियों का कठिन 36 घंटे का निर्जला उपवास आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

रविवार की शाम सूर्यकुंड और फल्गु घाटों पर होगा अर्घ्य

छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार की शाम अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। पंचांग के अनुसार रविवार को सूर्यास्त शाम 5:04 बजे होगा। शहर में सबसे अधिक भीड़ विष्णुपद क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक सूर्यकुंड में जुटने की संभावना है, जहां सायंकालीन सूर्य मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी इस प्रमुख स्थल पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सूर्यकुंड के अलावा फल्गु नदी के देवघाट, केंदुई, रामशिला और सिंगरा स्थान घाट पर भी व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं सोमवार की सुबह 6:05 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय अनुष्ठान का समापन पारण के साथ हो जाएगा। सोमवार को फल्गु नदी के केंदुई, ब्राह्मणी, पितामहेश्वर, किरानी, सीढ़िया, महादेव घाट, राय बिंदेश्वरी घाट, देवघाट, गजाधर घाट के अलावा फल्गु पार स्थित भास्कर घाट और दिनकर घाट पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  गया जंक्शन पर ट्रेन में पकड़ाया 12 किलो गांजा, संबलपुर से सासाराम ला रही थी युवती

सज गए पूजा पंडाल और गांधी मैदान की फल मंडी

पर्व को लेकर पूरे शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवी नजर आ रहा है। कोयरीबारी, चांदचौरा, नई गोदाम, दवा मंडी, हनुमान चौक खरखुरा, स्वराजपुरी रोड और टावर चौक सहित कई प्रमुख इलाकों के पूजा पंडालों में भगवान भास्कर की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन सभी क्षेत्रों को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। दूसरी ओर, पर्व के लिए खरीदारी को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। गांधी मैदान की अस्थायी फल मंडी में शनिवार को खरीदारों का तांता लगा रहा। मैदान के पूर्वी हिस्से में लगी थोक फल दुकानों पर शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। केदारनाथ मार्केट और जीबी रोड पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। अच्छी बात यह है कि भारी मांग के बावजूद फलों की कीमतों में कोई खास तेजी नहीं आई है। बाजार में सेब 120 से 160 रुपये और संतरा 100 से 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। केला 40 से 80 रुपये दर्जन तथा खीरा, गाजर और शकरकंद 40 से 60 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मधेपुरा में छठ घाटों पर बिजली विभाग मुस्तैद, जारी हुई ड्यूटी लिस्ट और हेल्पलाइन नंबर

Madhepura Chhath Puja: मधेपुरा में छठ महापर्व को लेकर बिजली विभाग ने 20 प्रमुख घाटों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। किसी भी शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है।

खगड़िया में दर्दनाक हादसा: एनएच-107 पर ट्रैक्टर से टकराया बाइक सवार, हालत गंभीर

Khagaria News: खगड़िया के चौथम में एनएच-107 पर ईंट लदे ट्रैक्टर से बाइक टकराने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पैर की हड्डी टूटने पर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

Patna Traffic Plan: छठ पर बदला पटना का ट्रैफिक, इन रास्तों पर जाने से बचें

Patna Traffic Plan: छठ महापर्व पर पटना में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 15 और 16 नवंबर को प्रमुख मार्गों पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। घाट जाने से पहले नए रूट और पार्किंग की जान

Chhath Puja 2026: ब्रजघाट गंगा तट पर उमड़े श्रद्धालु, खरना के बाद शुरू हुआ कठिन निर्जला व्रत

Chhath Puja 2026: ब्रजघाट गंगानगरी में दिल्ली-एनसीआर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना अनुष्ठान के बाद निर्जला उपवास शुरू किया। गंगा तट पर वैदिक रीति-रिवाज से हुई पू