spot_img

Bhagalpur MUDER भागलपुर में खूनी शनिवार : जमीन का लालच बना भाई की जान का दुश्मन |सगे भाई की गोली मारकर हत्या!

Bhagalpur Crime: रक्त संबंधों पर भारी पड़ा जमीन का लालच, अलीगंज में शनिवार सुबह हुई घटना से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी है.

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur MUDER भागलपुर में खूनी शनिवार : जमीन का लालच बना भाई की जान का दुश्मन |सगे भाई की गोली मारकर हत्या!। नंदू यादव की हत्या का आरोप सीधे तौर पर उनके भाई शंभू यादव पर लगा है. शंभू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Bhagalpur Crime: बिहार के भागलपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए सगे भाई ने ही अपने भाई को गोलियों से भून डाला. बबरगंज थानाक्षेत्र के अलीगंज में शनिवार सुबह हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है.

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, अलीगंज निवासी नंदू यादव को उनके सगे भाई शंभू यादव ने गोली मार दी. गोली लगते ही नंदू यादव की मौके पर ही मौत हो गई. यह खूनी संघर्ष भूमि विवाद का नतीजा बताया जा रहा है, जिसने एक परिवार के भीतर ही खून-खराबा करवा दिया.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News |मधुबनी में मिली लाश, पहचानना नामुमकिन! अब DNA टेस्ट से खुलेगा ASI चंद्रमोहन सिंह का राज?

जमीन का लालच बना भाई की जान का दुश्मन

नंदू यादव की हत्या का आरोप सीधे तौर पर उनके भाई शंभू यादव पर लगा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो शनिवार की सुबह उग्र रूप ले लिया. इसके बाद शंभू यादव ने नंदू यादव पर गोली चला दी, जिससे उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई.

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics| तेजस्वी का NDA पर 'महा-हमला': गिनाए 7 गंभीर आरोप, मैथिली ठाकुर को लपेटा ! फोड़ा मंत्री-विधायकों पर हत्या-जमीन कब्जाने का ठीकरा!

आरोपी भाई का पुराना आपराधिक इतिहास, फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शंभू यादव मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया है कि शंभू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. परिवार में हुई इस हृदय विदारक घटना से मातम पसरा हुआ है.

पुलिस ने बताया, ‘प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद की बात सामने आई है. आरोपी शंभू यादव फरार है और उसकी तलाश जारी है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.’

बबरगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के पूरे कारणों का पता चल सके. इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस बल तैनात किया गया है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा! मदरसे में नौकरी का झांसा देकर ऐंठे 12 लाख, जांच में खुला राज

Madrasa fraud case in Babubarhi: बिहार के मधुबनी जिले के बाबूबरही में फर्जी मदरसे में शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिल

Bihar Weather Today: छठ पर बढ़ी ठंड, जानिए -समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी समेत इन 15 जिलों का हाल | कैसे बदला मौसम का मिजाज

Bihar Weather Today: छठ पूजा के दौरान बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। खरना पर 15 जिलों में आसमान साफ नहीं रहने और ठंड बढ़ने का अनुमान है।

बड़ी खबर Gopalganj Mangalpur bridge closed : गोपालगंज-पश्चिम चंपारण को जोड़ने वाला मंगलपुर पुल 45 दिनों के लिए बंद, जानें वैकल्पिक रास्ते

Gopalganj Mangalpur bridge closed: गोपालगंज को पश्चिम चंपारण से जोड़ने वाला मंगलपुर पुल मरम्मत कार्य के चलते 45 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना

बिहार स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Bihar Health Department vacancy: बिहार के स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार से अधिक पदों पर बंपर नियुक्तियां होने जा रही हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक विज्ञापन जारी होने की संभावना है।