spot_img

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: सुरसंड के वार्ड तीन निवासी 22 वर्षीय गुड्डू राइन बेंगलुरु में सिलाई का काम करते थे। हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान हुए हादसे के बाद पीएमसीएच में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

spot_img
- Advertisement -

Sitamarhi News: परदेस में रहकर परिवार का पेट पालने वाले एक युवक की दर्दनाक हादसे में जान चली गई। बेंगलुरु से सिलाई का काम छोड़कर घर लौट रहे सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड तीन निवासी गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

हाजीपुर स्टेशन पर हुआ हादसा

मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय गुड्डू राइन बेंगलुरु में सिलाई का काम करता था। गुरुवार को वह ट्रेन के जरिए हाजीपुर जंक्शन पहुंचा था। वहां से सीतामढ़ी जाने वाली ट्रेन पकड़ने के दौरान वह अचानक हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में उसका एक पैर कट गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में तुरंत इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव हो जाने के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जो शुक्रवार की देर रात गांव पहुंचा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  सीतामढ़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: बालू दुकान पर काम करने वाले मजदूर की बाइक से कुचलकर मौत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गुड्डू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर टिकी थी। उसके अन्य सभी भाई-बहन अभी नाबालिग हैं। घर की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और उसकी मां सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करती है। जिस बेटे से पूरे परिवार को एक बेहतर भविष्य की उम्मीद बंधी थी, उसकी अचानक मौत से मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुर्घटना से स्तब्ध है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज

Gaya News: गया में भगवान सूर्य और राक्षस कालासुर के युद्ध का अद्भुत नजारा, उमड़ी भीड़

Gaya News: गया में छठ पूजा के दौरान कोयरीबारी में लाइट एंड साउंड के जरिए राक्षस कालासुर वध की कथा का सजीव मंचन किया जा रहा है, जिसे देखने हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।