Patna Junction News | पटना जंक्शन पर ट्रेन को घेरे भीड़ की ये तस्वीर क्या कहती है| उमड़ा जनसैलाब है! अब रेलवे का बड़ा फैसला! पढ़िए -नो एंट्री?

Patna Junction News: छठ महापर्व के समापन के बाद पटना जंक्शन पर यात्रियों का हुजूम उमड़ पड़ा है। बिहार से अपने काम पर दूसरे राज्यों को लौट रहे प्रवासियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है।
छठ पर घर लौटने की जंग… अपनों के बीच पहुंचने की बेचैनी और त्योहार पर परिवार के साथ रहने की चाहत।पटना जंक्शन की यह तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रहा है। प्लेटफॉर्म से लेकर ट्रेनों के दरवाजों तक यात्रियों की भारी भीड़ है।
भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पटना जंक्शन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री 24 नवंबर तक के लिए बंद कर दी गई है। यह निर्णय डीआरएम विनोद कुमार के निरीक्षण और सख्त निर्देशों के बाद आया है, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
क्यों बंद किए गए प्लेटफॉर्म टिकट?
छठ पूजा के दौरान अपने घर आए लाखों प्रवासी अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और देश के अन्य बड़े शहरों की ओर वापस लौट रहे हैं। इसी वजह से पटना जंक्शन जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने और प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ को कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। 24 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट न मिलने से केवल वास्तविक यात्री ही स्टेशन परिसर में प्रवेश कर पाएंगे, जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।
डीआरएम विनोद कुमार ने परखी व्यवस्था
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीआरएम विनोद कुमार ने खुद पटना जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीआरएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रियों को स्टेशन पर किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को दुरुस्त रखने और स्टेशन परिसर में सुचारू आवाजाही के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया। रेलवे का मुख्य उद्देश्य है कि ट्रेन पकड़ते समय यात्रियों को किसी भी अनावश्यक दिक्कत का सामना न करना पड़े।
छठ के बाद पटना जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक भीड़ प्रबंधन का एक अस्थायी उपाय है, ताकि सभी यात्री सुरक्षित और सुगमता से यात्रा कर सकें। – रेलवे प्रशासन
यह कदम न सिर्फ प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ कम करने में मददगार होगा, बल्कि इससे उन यात्रियों को भी सुगमता मिलेगी जिन्हें अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंचना है। रेलवे प्रशासन के सामने अब छठ के बाद बढ़ी इस भीड़ को व्यवस्थित रखने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बड़ी चुनौती है, जिस पर लगातार नजर रखी जा रही है।








You must be logged in to post a comment.