Darbhanga Murder: प्रभास रंजन दरभंगा।बिहार के दरभंगा में एक 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के करमगंज निवासी विष्णु भारती का शव रविवार सुबह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता पुल के पास जलकुंभी में फंसा मिला। इस घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया, जिससे पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।

लापता होने के सात दिन बाद मिला शव
मृतक विष्णु भारती 10 नवंबर को एक महीने के बकाया वेतन की मांग करने दुकान पर गया था। दुकानदार ने उसे अगले दिन वेतन देने की बात कहकर वापस भेज दिया। इसके बाद विष्णु के पिता ने उसे ऑटो से घर भेजा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और 16 नवंबर की सुबह 8 बजे स्थानीय लोगों ने

आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस से की मांग
विष्णु भारती का शव मिलने और परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद सोमवार दोपहर 3:30 बजे आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्य सड़क को लगभग तीन घंटे तक जाम रखा गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही नगर थाना, लहेरियासराय थाना, कोतवाली थाना, बेंता थाना सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर और हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया।
पत्नी गर्भवती, तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक विष्णु भारती अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसकी तीन छोटी बेटियां हैं और पत्नी पांच माह की गर्भवती है। इस दुखद घटना के बाद पत्नी, मां पूनम देवी और तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने आशंका जताई है कि सिर कुचलकर विष्णु की हत्या की गई है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक की आश्रित पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। इससे पहले, विष्णु के लापता होने के मामले में मां पूनम देवी ने नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी को अपने बेटे की बरामदगी के लिए आवेदन भी दिया था।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।’
वहीं नगर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकारी दी, ‘लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। कई जगह लगे सीसीटीवी फुटेज में युवक को किला गाड़ी के पास ऑटो से जाते देखा गया था।’
पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द न्याय की मांग की है।








You must be logged in to post a comment.