spot_img

Darbhanga Crime| दरभंगा में 16 साल की मंदबुद्धि किशोरी से 65 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, मां ने पकड़ा रंगे हाथ | फिर?

Darbhanga News: दीपावली के दिन घर के पीछे लकड़ी लेने गई थी नाबालिग, हंसुआ दिखाकर दिया वारदात को अंजाम। मां ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, पंचायत के बाद महिला थाने में शिकायत दर्ज हुई।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय मंदबुद्धि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि गांव के ही 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दीपावली के दिन इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा था, जिसके बाद गांव में पंचायत भी हुई।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पीड़िता की मां ने महिला थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बचपन से ही मंदबुद्धि है। उन्होंने बताया कि दीपावली के दिन 8 नवंबर की सुबह उनकी बेटी घर के पीछे बगीचे में जलावन के लिए लकड़ी लेने गई थी। उसी दौरान गांव के ही 65 वर्षीय राम सकल ठाकुर ने बच्ची को अकेला देखकर उसके गले पर हंसुआ रखकर डराया और दुष्कर्म किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| रात के अंधेरे में SDPO ने संभाला मोर्चा! बहेड़ा, बहेड़ी, अलीनगर, मनीगाछी, नेहरा, सकतपुर और बाजितपुर में पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन'| पढ़िए - बेनीपुर 'नशामुक्त'

दीपावली के दिन हुई दरिंदगी, मां ने पकड़ा रंगे हाथ

बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां तुरंत बगीचे में पहुंचीं। उन्होंने मौके पर ही आरोपी राम सकल ठाकुर को पकड़ लिया। इस घटना के बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। हालांकि, पंचायत के फैसले से संतुष्ट न होने पर मां ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना है -कौन से फॉर्म भरें? बेनीपुर SDO मनीष कुमार झा का बड़ा ऐलान|अवैध कब्जों पर भी चलेगा डंडा! | पढ़िए -महिनाम घाट पुल और पहुंच पथ Big Update

पंचायत के बाद भी नहीं मिला न्याय, महिला थाने में शिकायत

पीड़िता की मां ने 16 नवंबर को महिला थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आवेदन मिलने के छठे दिन प्राथमिकी दर्ज की है। महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और घटना की गहन जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में खौफनाक वारदात!Muzaffurpur गायघाट के JCB ड्राइवर की लाश लटकी मिली, परिवार बोला- ये हत्या है

दरभंगा पुलिस जांच में जुटी, आरोपी पर कार्रवाई का इंतजार

थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने आश्वस्त किया है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस जघन्य अपराध के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। पीड़िता के परिवार को न्याय मिलने का इंतजार है और पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime शादी की खुशियां मातम में बदलीं! प्रेम विवाह को राजी था परिवार, बेटे की फंदे से लटकी मिली लाश| कई सवाल |पिता...

Bhagalpur Crime: भागलपुर के रानीबमिया गांव में प्रेम विवाह की तैयारियों के बीच 21 वर्षीय अभिषेक कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार की रजामंदी के बावजूद इस घटना#BhagalpurCrime,#BiharNews,#LoveMarriage

Darbhanga LNMU| मिथिला विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास! कबड्डी में जीता कांस्य, सभी 5 टीमों को मिला नेशनल का टिकट

Bihar University Sports: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई किय#BiharUniversitySports,#LNMU,#Kabaddi

दरभंगा में बड़ा फैसला: एक झटके में 56 चेक बाउंस केस निपटे, एक करोड़ से ज्यादा का भुगतान!

Darbhanga News: दरभंगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 56 लंबित मामले सुलझाए गए, जिसमें एक करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट हुआ। वाद#DarbhangaNews,#LokAdalat,#CheckBounce

Darbhanga – Jale Crime| खौफनाक वारदात: घर के बाहर बैठी महिला से बेरहमी से छीनी सोने की चेन, 5 पर केस दर्ज

Jale Crime: दरभंगा के जाले में एक महिला से मारपीट कर सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। पकटोला गांव में घर के बाहर बैठी कौशल्या देवी से 11 नवंबर की शाम पांच लोगों ने#JaleCrime,#DarbhangaNews,#ChainSnatching