spot_img

नौबतपुर में मौत का मंजर! रॉन्ग साइड से आई सरकारी एम्बुलेंस ने ऑटो को रौंदा, 5 लोग चीखते रहे

Naubatpur Accident: पटना के नौबतपुर में बिहटा-सरमेरा रोड पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. एक सरकारी एम्बुलेंस ने रॉन्ग साइड से आकर ऑटो में सीधी टक्कर मार दी, जिसमें शादी में खाना बनाने जा रहे दो महिलाओं समेत पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.

spot_img
- Advertisement -

Naubatpur Accident: पटना के नौबतपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बिहटा-सरमेरा रोड पर गोनवां गांव के समीप एक सरकारी एम्बुलेंस ने रॉन्ग साइड से आकर सामने से आ रहे एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में ऑटो सवार दो महिलाओं सहित चार लोग और एम्बुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

यह घटना गोनवां ओपी क्षेत्र अंतर्गत बिहटा-सरमेरा रोड पर हुई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया.

- Advertisement -

रॉन्ग साइड से आ रही थी सरकारी एम्बुलेंस, 5 लोग जख्मी

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, सरकारी एम्बुलेंस रॉन्ग साइड से आ रही थी, तभी सामने से आ रहे ऑटो से उसकी सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ऑटो चालक मुकेश कुमार, बसंती देवी, चिंता देवी समेत कुल चार ऑटो सवार और एम्बुलेंस चालक सौरभ जख्मी हो गए. घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. ऑटो में सवार सभी लोग मनेर थाना क्षेत्र के महिनावां गांव के निवासी बताए जा रहे हैं.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  पटना साहिब में गुरु नानक देव का 558वां प्रकाश पर्व: अखंड पाठ शुरू, जानें कब निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे थे ऑटो सवार

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो पर सवार सभी लोग मनेर से नौबतपुर बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे. वहीं, बिहटा रेफरल अस्पताल की सरकारी एम्बुलेंस एक डिलीवरी पेशेंट को छोड़कर वापस लौट रही थी. गोनवां गांव के पास कथित तौर पर रॉन्ग साइड से आ रही एम्बुलेंस ने ऑटो को टक्कर मार दी.

यह भी पढ़ें:  बिहार को PM मोदी का बड़ा तोहफा! पटना में आज 514 करोड़ के प्लांट से बदलेगी कचरे की तस्वीर

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और गोनवां ओपी प्रभारी मंजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में एम्बुलेंस चालक सौरभ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सरकारी एम्बुलेंस और ऑटो दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एम्बुलेंस आखिर रॉन्ग साइड से क्यों आ रही थी और किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में खौफनाक वारदात!Muzaffurpur गायघाट के JCB ड्राइवर की लाश लटकी मिली, परिवार बोला- ये हत्या है

Darbhanga Crime: दरभंगा के कमतौल में एक ईंट भट्ठे पर 28 वर्षीय जेसीबी ड्राइवर राजबली दास का शव उसकी अपनी ही जेसीबी से लटका मिला। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे#DarbhangaCrime,#BiharNews,#JCBDeath

Bhagalpur Big News|शिक्षा विभाग में भूचाल! 1.10 लाख घूस लेते मध्याह्न भोजन के DPM रंगे हाथ दबोचे गए, मचा हड़कंप

Bihar Vigilance: भागलपुर में शिक्षा विभाग में बड़ा छापा पड़ा है। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मध्याह्न भोजन योजना के DPM मनोज कुमार को 1.10 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्त#BiharVigilance,#BhagalpurNews,#Corruption

वैशाली में PM मोदी का दौरा: नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले लोगों में दिखा जबरदस्त जोश, जानिए क्या है तैयारी

Vaishali PM Modi Visit: वैशाली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले पुल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा के पुख#VaishaliNews,#PMModiBihar,#NitishSetu

पीएम मोदी ने बिहार को दिया ‘नीतीश सेतु’: गंगा पर बना ये 6 लेन पुल बदलेगा उत्तर बिहार की तस्वीर, देखें पूरी लिस्ट

Bihar PM Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वैशाली में बिहार को 'नीतीश सेतु' समेत कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। गंगा पर बने इस छह लेन पुल से पटना और उत्तर बिहार की कनेक्#BiharPMVisit,#NitishSetu,#BiharDevelopment