spot_img

गणित का विशुद्ध परिणाम सहजता से…पर मंथन

spot_img
- Advertisement -

गणित का विशुद्ध परिणाम सहजता से…पर मंथन

- Advertisement -

गणित का विशुद्ध परिणाम सहजता से…पर मंथन

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। स्पेक्ट्रोस्कोपी में जीमान व स्टार्क के प्रभाव का सैद्धांतिक अध्ययन पर्टरबेशन सिद्धांत के तहत किया जाता है। इसके तहत विक्षेपित सरल आवर्त दोलन की ऊर्जा का मान हासिल करने में आसानी होती है। यह बात मंगलवार को सीएमसाइंस कॉलेज के भौतिकी विभाग की ओर से आयोजित पर्टरबेशन इन क्वांटम फिजिक्स पर आयोजित आधार व्याख्यान (म्युरल लेक्चर) देते हुए लनामिवि स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुनेंद्र कुमार ने कही।

- Advertisement -

गणित का विशुद्ध परिणाम सहजता से…पर मंथन

उन्होंने कहा कि परमाणु या नाभिक में घटने वाली घटनाओं जैसे बीटा क्षय आदि की गणना करने में यह सिद्धांत अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने कहा कि पर्टरबेशन सिद्धांत के आधार पर क्वांटम मैकेनिक्स में समय के सापेक्ष या स्वतंत्र गणितीय गणना का हल आसानी से किया जा सकता है। इस सिद्धांत के आधार पर क्वांटम मैथमेटिक्स में होने वाले किसी भी गणित का विशुद्ध परिणाम सहजता से प्राप्त किया जा सकता है।

गणित का विशुद्ध परिणाम सहजता से…पर मंथन

एमएससी प्रथम सत्र के छात्र नीरज कुमार के संचालन में आयोजित इस व्याख्यान में प्रभारी प्रधानाचार्य व वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ संध्या झा ने भी कहा कि महाविद्यालय में एकेडमिक इनहांसमेंट प्रोग्राम के तहत आयोजित किया जा रहा यह कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत लाभप्रद है, क्योंकि इस कार्यक्रम के तहत वैसे विषयों का चयन विभिन्न विभागों की ओर से विशेष रूप से किया जा रहा है जिन पाठ्य सामग्री के शिक्षक विभाग में अनुपलब्ध हैं।

गणित का विशुद्ध परिणाम सहजता से…पर मंथनउन्होंने प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम कुमार प्रसाद की इस दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम से विभिन्न पाठ्यक्रम पूर्णता को हासिल कर सकेंगे। इसका सीधा लाभ छात्रों को मिलेगा। भौतिकी विभाग के रिसर्च फेलो डॉ. अजय कुमार ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों डॉ. सतीश चंद्र झा,डॉ. प्रमोद झा, डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र झा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. हरिश्चन्द्र झा, आईक्यूएसी सहायक प्रवीण कुमार झा सहित छात्र-छात्राओं मो. अमीर इकबाल, पूजा कुमारी, श्यामा कुमारी, आशीष कुमार व उत्सव पाराशर की उल्लेखनीय भूमिका रही।गणित का विशुद्ध परिणाम सहजता से…पर मंथन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Education News: बिहार जनगणना ड्यूटी में शिक्षकों की परेशानी बढ़ी, अब स्कूल के बाद ही करना होगा सर्वे, जानें नया आदेश

शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी: बिहार में अब शिक्षकों को पढ़ाने के साथ-साथ जनगणना का...

Jamui News: वंदे भारत एक्सप्रेस का जमुई में नया स्टॉपेज: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें नया टाइम टेबल

वंदे भारत एक्सप्रेस: बिहार के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! दानापुर रेल...

Bihar News: पटना पुलिस रिश्वत: जानीपुर थाने का अपर थानाध्यक्ष ₹1 लाख घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पटना पुलिस रिश्वत: बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर निगरानी विभाग का शिकंजा लगातार कसता...

Bhagalpur News: ‘विद्रोह खत्म’… तिलका मरा कहां है? | Deshaj Times Special Ep. 10 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi की आत्मा को शांति?

फांसी पर झूला शरीर, पर नहीं झुकी पहाड़ियां...माटी की दास्तान। भागलपुर। 13 जनवरी 1785...