मई,3,2024
spot_img

बेगूसराय में मिनी मास्को के नाम से चर्चित बखरी-मधुआ के वरिष्ठ भाकपा कार्यकर्ता रामबहादुर पासवान का निधन

spot_img
spot_img
spot_img

बेगूसराय देशज न्यूज। मिनी मास्को के नाम से चर्चित बखरी विधानसभा क्षेत्र के मधुआ निवासी वरिष्ठ भाकपा कार्यकर्ता रामबहादुर पासवान के निधन से शोक की लहर फैल गई है। मंगलवार की सुबह में मौत होने के बाद इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाकपा कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान पर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान कार्यकताओं ने पार्टी का झंडा समर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| Siyaram Jewelers से Rs10 lakh की लूट, एक अपराधी को खदेड़कर दबोचा, जमकर पीटा

बखरी विधायक सूर्यकांत पासवान ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कॉमरेड रामबहादुर पासवान का निधन पीड़ादायक है। ये शोषित-पीड़ित आवाम को न्याय दिलाने की लड़ाई में लाल झंडा थामकर अगली पंक्ति में खड़ा रहने वाले सिपाही थे। इनके निधन से गरीबों को न्याय दिलाने की लड़ाई को बहुत बड़ी क्षति हुई है। कार्यकारी अंचल मंत्री सुरेश सहनी ने कहा कि कॉमरेड रामबहादुर पासवान लाल झंडा के ईमानदार सिपाही और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे। इनके निधन से हुई क्षति की भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें