मई,5,2024
spot_img

बेनीपुर के मझौड़ा मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजुला झा सहायक शिक्षक ने दी जान मारने की धमकी, गाली-गलौच करते किया प्रताड़ित, एफआईआर

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो।  नगर परिषद क्षेत्र के मझौड़ा मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजुला झा ने बहेड़ॎ थाना में आवेदन देकर अपने ही सहायक शिक्षक मनोज कुमार पूर्वे पर कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रवेश कर गाली गलौज करने वही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि विगत 3 फरवरी को उक्त शिक्षक ने मेरे कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रवेश कर वेतन भुगतान पर हस्ताक्षर करने का दबाव बना रहे थे। मेरी ओर से डीबीटी कार्य संपादन के बाद बकाया वेतन भुगतान पर हस्ताक्षर करने की बात कही गई। इस पर उन्होंने नशेबाज की तरह असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। साथ ही दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने  विद्यालय के कुछ अन्य शिक्षकों  को भी उक्त घटना में संलिप्तता की बात कही है।

वहीं आरोपित शिक्षक सहित विद्यालय के कुछ अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने कहा कि प्रधानाध्यापिका की मनमानी से विद्यालय का माहौल बिगड़ रहा है। वे खुद समय पर विद्यालय नहीं आते उनके पैतृक आवास  विद्यालय परिसर से सटे होने तथा स्थानीय होने की धैस दिखाकर शिक्षक शिक्षिकाओं का आर्थिक एवं मानसिक रूप से शोषण कर रहे हैं। शिक्षकों की शिकायत पर शुक्रवार को सहायक एसडीओ विकास कुमार में उक्त विद्यालय पर पहुंच विद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि जांच के क्रम में शिक्षक उपस्थिति की जांच की गई सभी शिक्षक उपस्थित थे। शिक्षक एवं प्रधानाध्यापिका के बीच उत्पन्न विवाद से विद्यालय का शैक्षिक माहौल बिगड़ रहा है। इसके लिए कार्यपालक पदाधिकारी को इसकी जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया है। वही थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें