कोल्लम: कांग्रेस के पूर्व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जहां एक ओर खुद अपनी ही पार्टी के निशाने पर विपक्ष के साथ हैं वहीं उनका एक दूसरा ही रूप सामने आया। राहुल गांधी ने मछुआरों के जीवन को करीब से देखने-समझने के लिए उनके साथ समंदर में डुबकी लगाई। इससे पहले नौका में सवार होकर वो केरल के कोल्लम तट पर समुद्र में गए। जब मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल डाला तो वह भी बाकी मछुआरों के साथ पानी में उतर गए। उन्होंने भी मछुआरों संग मछलियां पकड़ीं।
थंगासेरी तट पर लौटने के बाद राहुल ने अपने गीले कपड़े बदले। उस वक्त नौका पर 23 मछुआरे थे। राहुल के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति महासचिव के सी वेणुगोपाल और टी एन प्रतापन सहित पार्टी के चार नेता भी थे। मछुआरों ने राहुल को ब्रेड और मछली करी खिलाई। जो उन्होंने नौका पर पकाई थी।
राहुल तट पर पहुंचने से पहले करीब 10 मिनट तक मछुआरों संग तैरते रहे। राहुल ने जब देखा कि मछली पकड़ने के लिए जाल डालने के बाद कुछ मछुआरे नौका से समुद्र में छलांग लगा रहे हैं, तब वह भी पानी में उतर गए। उस वक्त नौका पर राहुल के एक निजी सुरक्षा अधिकारी भी थे। उनके साथ मौजूद कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि अपने साथ के मछुआरों से यह जानने के बाद कि उनके साथी पानी के अंदर जाल को ठीक से फैला रहे हैं। वह एक अच्छे तैराक हैं। बाद में राहुल के सुद्र में डुबकी लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसमें राहुल नीली टी-शर्ट और खाकी पतलून पहने समुद्र में नहाते दिख रहे हैं।