अप्रैल,27,2024
spot_img

भागलपुर में पुलिस हिरासत में लघु सिंचाई विभाग लिपिक की मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव, भीड़ को देखकर बरारी थाना पुलिस थाने से फरार

spot_img
spot_img
spot_img

भागलपुर, 30 मार्च। जिले के बरारी पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए बांका के कटोरिया में लघु सिंचाई विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत संजय यादव की मौत के बाद मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और सोमवार रात से ही शव को थाने में रखकर थाने का घेराव कर दिया जो मंगलवार दोपहर तक जारी रहा। भीड़ को देखकर बरारी थाना पुलिस थाने से फरार हो गई है।

सोमवार की शाम मायागंज मोहल्ले में बच्चों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद देर रात पुलिस ने संजय यादव को हिरासत में लिया था और थाना लाने के बाद उसकी हालत खराब होने पर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराकर पुलिस फरार हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल में संजय की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तब परिजन लाश को लेकर थाने पहुंच गए और वरीय पदाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाने लगे।
भागलपुर में पुलिस हिरासत में लघु सिंचाई विभाग लिपिक की मौत, आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव, भीड़ को देखकर बरारी थाना पुलिस थाने से फरार

मृतक की बेटी का कहना है कि उनके पिता की हत्या पुलिस वालों ने की है और उसकी सजा जो होती है वह उन लोगों को मिले। मृतक की बेटी का कहना है कि जब पुलिस हत्यारी हो जाए तो इंसाफ कौन देगा। घटना के बाद से बरारी थाना प्रभारी और पुलिस बल थाना से फरार हो गए हैं। घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया बरारी थाना पहुंची और परिजनों को काफी देर तक समझाने बुझाने का प्रयास किया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने घटना की जुडिशियलल जांच सहित मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम की बात कहे जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| अंटौर गांव...रामचंद्र...इतना टूटा हूं कि छूने से बिखर जाऊंगा...

घटना की सूचना पर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बात की और मृतक के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने की बात कही है। सवाल उठता है की मौत के बाद आखिर बरारी थाने की पुलिस फरार क्यों हो गई। आखिर मृतक को किस आरोप में हिरासत में लिया गया। इससे पहले भी नवगछिया के बिहपुर में पुलिस के द्वारा युवक की पिटाई से युवक की मौत हुई थी। उस मामले में भी थाना प्रभारी बर्खास्त तो जरूर हुए लेकिन आज तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

अब देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है। घटना से इलाके में जहां तनाव का माहौल है वहीं इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। होली के दिन मायागंज में चार बजे शाम मारपीट की घटना के बाद बरारी थाना पुलिस बांका में सिंचाई विभाग के कर्मी संजय यादव को रात के 10 बजे पकड़कर थाना लाई थी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Jhanjharpur News| झंझारपुर में हादसों का दिन शनिवार..स्कार्पियो-ऑटो में टक्कर...बिजली पोल से टकराई बाइक

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें