कुशेश्वरस्थान। प्रखंड क्षेत्र कुशेश्वरस्थान में आज दूसरे दिन मंडल अध्यक्ष मणि कांत झा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत सोमवार को कुशेश्वरस्थान मंडल अंतर्गत मसानखोन शक्तिकेन्द्र के बूथ 123 के अध्यक्ष शोनेलाल यादव के आवास पर पार्टी का ध्वज लगाया।
उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, लोगों को इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।मौके पर शक्तिकेन्द्र प्रमुख रेणु कुमारी,शक्तिकेन्द्र सह प्रमुख चंचल कुमार सिंह,मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान,कपिलदेव महतो, मनोज चौपाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।