वैशाली। जिले में लगातार बढ़ रहे संक्रमण से सभी परेशान है। शहर से लेकर गांव तक में कोरोना का कहर है।इसी कड़ी में जिले के गोरौल अंचलाधिकारी बृजेश कुमार पाटिल भी करोना संक्रमित हो गए हैं।
रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया। सीओ आवास से लेकर कार्यालय तक को सैनिटाइज कराया गया साथ ही साथ सभी अंचल कर्मियों और उनके आवास पर कार्यरत कर्मियों कोकोविड-19 की जांच तत्काल करवायी गई।
इसके बाद सरकारी कार्य बन्द कर दिया गया है। शनिवार सुबह से नियमानुसार कार्यालय संचालित होगा। पॉजिटिव पदाधिकारी को होम आइसोलेट करवा दिया गया है।