मई,3,2024
spot_img

चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी, रमजान के मद्देनजर बिस्फी में एसडीएम व एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

spot_img
spot_img
spot_img

बिस्फी। एसडीएम अशोक कुमार मंडल एवं एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में चैती दुर्गा पूजा, रामनवमी एवं रमजान के मद्देनजर बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के कोकिला,नरसाम, सिमरी,धजवा, आसी जिरोमाईल, बिस्फी सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला।

 

 

 

 

साथ ही सभी लोगों से शांतिपूर्ण रूप से पर्व मनाने की अपील किया गया। फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से पर्व के दौरान शांति बनाए रखने का आह्वान किया गया। साथ ही असामाजिक और उपद्रवी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाने की बात कही गयी। एसडीएम ने कहा कि हंगामा करने, उपद्रव फैलाने,शराब तस्करी, पियक्कड़ पर भी नजर रखी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

 

 

 

इस तरह के लोगों को बख्सा नही जाएगा। फ्लैग मार्च में बीडीओ अहमर अब्दाली,सीओ प्रभात कुमार,थानाध्यक्ष संजय कुमार,पतौना ओपीध्यक्ष विजय पासवान,औंसी ओपीध्यक्ष कुणाल कुमार आदि शामिल थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें