मई,3,2024
spot_img

वैशाली बेलसर पीएचसी में कार्यरत कुशेश्वरस्थान के डॉ. विद्यासागर पासवान की कोरोना से मौत

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान पूर्वी। कोरोना ने एक और कोरोना वारियर की जान ले ली। डॉ. विद्यासागर पासवान कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कुशेश्वरस्थान दक्षिणी पंचायत अंतर्गत खलासीन गांव के रहने वाले की कोरोना से मौत हो गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ.पासवान वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर पीएचसी में कार्यरत थे। बिहार में लगातार बढ़ते कोरोना के इस दौर में भी अपनी जान का परवाह किए वगैर कोरोना वारियर के रूप में लगातार कार्य कर रहे थे।

अपने फर्ज को निभा रहे डॉ. पासवान खुद कोरोना के शिकार हो गए। गत पांच दिन से खुद कोरोना से लड़ रहे थे। कोरोना से लड़ते लड़ते पासवान अपनी जिंदगी से जंग हार गए। उनकी मृत्यु रविवार की देर रात आवास में हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Kusheshwarsthan News| राख की ढ़ेर में जमींदोज महादेव मठ गांव...300 घर राख...पहली सी सूरत हो गई बीती बात

उनके भतीजे सह देशज टाइम्स के कुशेश्वरस्थान पूर्वी के पत्रकार प्रशांत कुमार ने बताया कि डॉक्टर पासवान की इकलौती पुत्री की 23 अप्रैल को इंगेजमेंट हुआ था।  22 मई को उनकी बेटी बसुंधरा का शादी तय थी। उनके घर मे खुशी का माहौल एक मिनट में गम में बदल गया।

मौत के बाद डॉ. पासवान को सोमवार को उनके घर कुशेश्वरस्थान लाया गया। वे अपने गांव में डॉक्टर नही बल्कि भगवान के रूप में पूजे जाते थे। उनका शव जैसे ही गांव पहुंचा लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी हालांकि परिवार के लोगो ने कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कराते हुए सभी लोगो को अंतिम दर्शन कराया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News| बड़ी बहू की छोटी सोच... सास की जमकर पिटाई, बचाने आई छोटी बहू को भी पीटा...

उनके गांव में सभी लोगो के घरों में दो दिनों तक चूल्हा तक जला। हरएक लोगो के आंख में उनके लिए आंसू छलक रहा था। सोमवार की देर शाम डॉ. पासवान का अंतिम संस्कार उसके गांव खलासीन में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें