अप्रैल,28,2024
spot_img

बिहार ने खो दिया अपना बिहारी : स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस बनाने वाले पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा का निधन

spot_img
spot_img
spot_img
रभंगा, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन सोमवार की देर रात लहेरियासराय स्थित आवास पर हार्ट अटैक से हो गया। उनके निधन से साइंस के क्षेत्र में ही नहीं, अपितु देश एवं बिहार सहित पूरे मिथिला को बड़ा नुकसान हुआ है। इधर, दरभंगा के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने उन्हें श्रद्धाजंलि दी है।
जानकारी के अनुसार, बिहार में दरभंगा जिले के घनश्यामपुर प्रखंड के बाऊर गांव के मूल निवासी पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा के भतीजे मुकुल बिहारी वर्मा ने मंगलवार को बताया कि डीआरडीओ बेंगलुरु में रक्षा वैज्ञानिक रहे डॉ. वर्मा का निधन सोमवार की रात करीब 12 बजे लहेरियासराय के केएम टैंक स्थित किराए के आवास पर हृदय गति रुकने से हो गया।
डॉ. वर्मा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सहयोगी रहे, इसीलिए वे जब भी बिहार आते थे तो इनसे जरूर मिलते थे। स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ को बनाने में डॉ. वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे अविवाहित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही केएम टैंक स्थित उनके आवास पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। उनका अंतिम संस्कार बाऊर में किया जाएगा। बिहार ने खो दिया अपना बिहारी : स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस बनाने वाले पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा का निधन
दरभंगा जिले के सुदूरवर्ती और लगभग हर साल बाढ़ग्रस्त होने वाले घनश्यामपुर प्रखंड के छोटे से गांव बाऊर में पिता आनंद किशोर लाल दास और माता यशोदा देवी के घर 29 जुलाई 1943 को उनका जन्म हुआ था। डॉ. वर्मा की चार बहनेें और तीन भाई थे। उनके बचपन की प्रवृत्तियों को देखकर माता-पिता उन्हें ऋषि कहा करते थे।
प्रख्यात मैथिली साहित्यकार ब्रजकिशोर वर्मा मणिपद्म के परिवार से होने के कारण बाल्यकाल में उन्‍हें पढ़ाई-लिखाई का उचित माहौल मिला। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई। हाईस्कूल तक की पढ़ाई उन्होंने जिला स्कूल चाईबासा (वर्तमान में झारखंड), जिला स्कूल गया और जिला स्कूल मधेपुर से की। इसके बाद पटना साइंस कॉलेज, बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज और सागर विश्वविद्यालय से उच्च और तकनीकी शिक्षा हासिल की।
डॉ. वर्मा डीआरडीओ से 2005 में सेवानिवृत हुए थे। उन्हें दर्जनों पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। उन्‍हें डीआरडीओ के ‘साइंटिस्ट ऑफ द इयर’ और ‘टेक्नोलॉजी लीडरशिप अवॉर्ड’ से क्रमशः पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सम्‍मानित किया था। 2018 में उन्‍हें पद्मश्री सम्‍मान दिया गया।
इधर, देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक मानस बिहारी वर्मा के निधन पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका निधन एक दुखद घटना है इससे दरभंगा के साथ-साथ पूरे भारतवर्ष को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से जिला प्रशासन, दरभंगा (एसडीएम ब्रजकिशोर लाल) द्वारा दिवंगत वर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र (Wreath) अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी जाएगी।
 भारत के महान वैज्ञानिक दिवंगत मानस बिहारी वर्मा का जन्म दरभंगा जिला के घनश्यामपुर प्रखंड के बाउर ग्राम में हुआ था। वे 35 वर्षों तक (डीआरडीओ) डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन में कार्य कर चुके हैं, तेजस फाइटर जेट विमान बनाने वाले टीम में बतौर फॉर्मर प्रोग्राम डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा वर्ष 2018 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। बिहार ने खो दिया अपना बिहारी : स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस बनाने वाले पद्मश्री डॉ. मानस बिहारी वर्मा का निधन
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Radiance Classes का IIT JEE Results में जलवा, 15 में 13 छात्रों ने मारी बाजी, Krishna Raj@Rank 86, Director Captain Ashutosh Kumar Jha ने कहा, सर्वश्रेष्ठ मेधाशक्ति ही पहचान

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें