मई,5,2024
spot_img

टिकरी बोर्डर किसान आंदोलन में कोरोना संक्रमित युवती की दुष्कर्म और मौत में घिरे योगेंद्र यादव

spot_img
spot_img
spot_img

ई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का कहना है कि टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान कोरोना संक्रमित युवती की मौत से पहले योगेन्द्र यादव को उसके साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी थी।

उन्होंने यह जानकारी पुलिस को नहीं दी। ऐसे में पुलिस को यादव के खिलाफ जांच करनी चाहिए। रेखा शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि वह इस मामले में योगेन्द्र यादव को नोटिस भेज रही हैं। उन्होंने स्वयं माना है कि उन्हें ऐसे संकेत मिले थे कि युवती के साथ कुछ गलत हुआ है और उन्होंने इसे पुलिस को नहीं बताया।

किसान आंदोलन से जुड़े नेता योगेन्द्र यादव का कहना है कि उनका युवती से संपर्क आया था। कोरोना के चलते उसकी तबीयत बिगड़ती देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें केवल युवती के मौत के बाद पिता के माध्यम से पता चला की उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

यादव ने विस्तृत जानकारी देते हुए यह भी बताया कि उनकी महिला से अस्पताल ले जाते समय फोन पर बात हुई थी। उसे ले जा रहे व्यक्तियों ने पहले उन्हें गलत जानकारी दी। बाद में उनके कहने पर वह महिला को दिल्ली ले आए और यहां अस्पताल ढूंढ़कर भर्ती कराया गया।

हरियाणा पुलिस ने टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच एक 26 वर्षीय युवती के साथ हुए बलात्कार के मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस युवती की कोरोना महामारी के चलते मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

पुलिस का कहना है कि महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और वह किसान सोशियल आर्मी के कार्यक्रम से प्रभावित होकर छह लोगों के साथ दिल्ली आई थी, जिनमें दो महिलाएं भी थीं। 26 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते गंभीर स्थिति में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि 29 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में बेटी ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। किसान सोशल आर्मी के दो लोगों ने उसके साथ टिकरी बॉर्डर पर लगे टैंट में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल भी किया। पुलिस ने इन दोनों की पहचान अनिल मलिक और अनूप सिंह के रूप में की है।

यह भी पढ़ें:  Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

पुलिस ने महिला के साथ पश्चिम बंगाल से आए सभी छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पिता का कहना है कि उनकी शिकायत केवल दो के खिलाफ है और वह नहीं चाहते कि कोई निर्दोष  मामले में फंसे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें