- Advertisement -

खगड़िया। खगड़िया जिले के मोरकाही थानांतर्गत रसोंक गांव में मामूली विवाद में बुधवार को एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई।
- Advertisement -
- Advertisement -
इस घटना के बाद गांव में जातीय तनाव का माहौल बन गया है। एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस को घटनास्थल पर तैनात कर दिया है । पुलिस विधि व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास में लगे हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में रसोंक निवासी कर्नल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जबतक परिजन घटना स्थल पर पहुंचे हमला करने वाले फरार हो चुके थे। घायल को आनन फानन में खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस मामले में मृतक की पत्नी रिंकू देवी ने चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार को बयान दिया है जिसमें विरोधियों को नामजद करते हुए लोहे की रड से पीट-पीटकर अपने पति की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। और न्याय की गुहार लगाई।
चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद हमलावर घर छोड़ कर फरार हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।
- Advertisement -







