उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल, देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। अनुमंडल के बिरौल, घनश्यामपुर और कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के तीन पंचायतों को नवगठित नगर पंचायत बनाया गया है।
Darbhanga के मदरसा में ‘ …भीख मांगती हिंदू लड़की, फिर? देखें VIDEO
View this post on Instagram
जहां बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों यानी कार्यपालक पदाधिकारियों को पद भार दिए जाने के बाद स्थानीय स्तर पर विकास कार्य शुरू होने की तैयारी हो रही है।
डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर बुधवार को कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा एवं दरभंगा जिला नगर प्रबंधक बंसत पंडित पहली बार बिरौल अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।
जहां उन्होंने एसडीएम ब्रजकिशोर लाल से औपचारिक भेंट कर नगर पंचायत बिरौल के मुख्य सड़क पर जल जमाव की समस्या के निदान पर विचार विमर्श किये। उसके बाद उन्होंने बीडीओ जितेंद्र कुमार के साथ नवगठित नगर पंचायत का भोतिक जायजा लिया।
बीडीओ ने कार्यपालक पदाधिकारी को उनके परिसिमन से अवगत कराते हुए नगर पंचायत बिरौल का अन्य जानकारी उन्हें दी। कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यहां के मुख्य जल जमाव की समस्या को वर्षा ऋतु आने से पूर्व तत्काल निदान करने हेतु कहा गया है।
जिसका स्थल निरीक्षण करने उपरांत नगर प्रबंधक वंसत कुमार को दो दिनों के अंदर इस कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बस स्टैंड से सुपौल बाजार के मुख्य सड़क निर्माण कर रहे एजेंसी के संवेदक को भी बुलाने को कहा गया है। जिससे यहां के लोगों को तत्काल जल जमाव की समस्या से निजात दिलाया जा सके।

You must be logged in to post a comment.