
उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। नवगठित नगर पंचायत बिरौल तथा सुपौल बाजार मे जल जमाव की समस्या से तत्काल इन दोनों क्षेत्र के लोगों को जल्द ही निजात मिलने वाला है।जिला पदाधिकारी डॉ.त्याग राजन एसएम के निर्देश पर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा पिछले दो दिनों से इन दोनों क्षेत्र का भ्रमण कर उक्त समस्या से रु-ब-रू हुए।
एसडीएम ब्रजकिशोर लाल के निर्देश पर स्थानीय स्तर पर इस कार्य में बीडीओ जितेंद्र कुमार तथा सीओ श्रीराकेश कार्यपालक पदाधिकारी का सहयोग कर रहे हैं।




वृहस्पतिवार को सभी पदाधिकारियों ने नगर विकास विभाग के जेई निशांत सौरभ के साथ बस स्टैंड-पुल घाट मुख्य मार्ग तथा सुपौल बाजार के पुराना थाना चौक से पहले गौड़ाबौराम प्रखंड के करकौली सीमा तक कच्चा नाला का निर्माण कर तत्काल जल निकासी करने का फैसला लिया गया है।
वहीं नगर पंचायत बिरौल के सीनेमा रोड,गाड़ा मेडिकल रोड मे जल निकासी के लिए पूर्व में बने नाला की सफाई करने के अलावा गढ़े वाले सड़क को मोटरेबल कर तत्काल जल जमाव की समस्या को दूर करने का कार्य करने हेतु जेई को निर्देश दिये गए। कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार झा ने बताया कि विभागीय जेई के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया है।दो दिनों मे जल जमाव की समस्या को तत्काल दूर करने के लिए कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इसके लिए नगर प्रबंधक वंसत पंडित एवं जेई निशांत सौरभ को आवश्यक निर्देश दिये गए। बिरौल के बाद कार्यपालक पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान के लिए प्रस्थान कर गए।









You must be logged in to post a comment.