spot_img

Darbhanga News: हायाघाट पहुंचे DM Dr. Thiyagarajan SM, स्लूईस गेट में सुस्ती पर लगाई फटकार | देखें VIDEO

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

दरभंगा। जिलाधिकारी, डॉ त्यागराजन एस.एम द्वारा आज हायाघाट प्रखण्ड के बागमती नदी का दाहिना तटबंध में हथौड़ी पुल से हायाघाट तक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम बेता, घोसरामा एवं हथौड़ी के पास चल रहे स्लूईस गेट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, जहाँ निर्माण कार्य अधूरा पाया गया।

- Advertisement -

देखें VIDEO: [su_youtube url=”https://youtu.be/cujburUQ6yU” title=”Darbhanga News: हायाघाट पहुंचे DM Dr. Thiyagarajan SM, स्लूईस गेट में सुस्ती पर लगाई फटकार | देखें VIDEO”]

- Advertisement -

हथौड़ी के पास बन रहे स्लूईस गेट निरीक्षण के क्रम में संवेदक द्वारा बताया गया कि आज स्लूईस गेट में गेट लग जायगा एवं निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी को जल्द से जल्द स्लूईस गेट निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मोहर्रम पर दरभंगा प्रशासन का बड़ा फरमान: जाले में डीजे और विदेशी झंडे बैन, होगी कड़ी कार्रवाई!
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate. Watch VIDEO
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times

वहीं बेता एवं घोसरामा के निरीक्षण के दौरान वहाँ स्लूईस गेट का निर्माण कार्य अधूरा पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त दोनों जगहों पर स्लूईस गेट निर्माण कार्य बंद कर वहां ढाला (एप्रोच), रिंग बांध की तरह बनाकर उसे घेर देने का निर्देश दिया, ताकि तटबंध एवं पुल बाढ़ के समय क्षतिग्रस्त ना हो सके।

देखें VIDEO: [su_youtube url=”https://youtu.be/cujburUQ6yU” title=”Darbhanga News: हायाघाट पहुंचे DM Dr. Thiyagarajan SM, स्लूईस गेट में सुस्ती पर लगाई फटकार | देखें VIDEO”]

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, हथौड़ी एवं कार्यकारी एजेंसी द्वारा कराये जा रहे तटबंध मरम्मति कार्य बिल्कुल असंतोषजनक पाया गया।

Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times

उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य की प्रगति में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण स्थल से ही जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष से मुख्य अभियंता, जल संसाधन, समस्तीपुर से वार्ता की गयी। वार्ता के क्रम में उन्होंने कहा कि कार्यपालक अभियंता एवं कार्यकारी एजेंसी के द्वारा बांध मरम्मत कार्य में लापरवाही बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर: दरभंगा को मिली नई 'लेडी सिंघम', एसपी साक्षी कुमारी करेंगी ये 5 बड़े काम!
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times

उन्होंने कहा कि पुनः उनके द्वारा 21 जून को निरीक्षण किया जाएगा, तब तक तटबंध मरम्मत कार्य पूर्ण करा लिया जाए तथा रैनकट मरम्मति शीघ्र कराने के लिए किसी दूसरे एजेंसी को कार्य देने का भी निर्देश दिया गया।

Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा हायाघाट प्रखण्ड में बाढ़ राहत एवं टीकाकरण को लेकर बैठक की गयी। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहेड़ी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, हायाघाट से टीकाकरण से संबंधित जानकारी प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:  मिथिला विश्वविद्यालय के डॉ. कृष्ण कांत झा ने खोला Delhi में यम का रहस्य, वैदिक विज्ञान से जुड़े इस सच को जानकर चौंक जाएंगे!
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times

बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बहेड़ी के द्वारा टीकाकरण से संबंधित पूरी जानकारी नहीं देने पर  जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें पूरे डाटा के साथ बैठक में उपस्थित रहने का सख्त निर्देश दिया गया। वहीं बैठक में बाढ़ की तैयारी की समीक्षा के दौरान उपस्थित अंचलाधिकारी, बहेड़ी द्वारा बताया गया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में सरकारी नाव हैं, जो माननीय विधायक द्वारा उपलब्ध कराया गया है।

Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times

उल्लेखनीय है कि बहेड़ी में बाढ़ का प्रभाव कम रहता है।  जिलाधिकारी द्वारा सभी नाव का सत्यापन कर डेंटिंग पेंटिंग कराकर रख लेने का निर्देश दिया गया, ताकि बाढ़ आपदा के समय दूसरे अंचल को नाव उपलब्ध कराया जा सके।

Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times

भ्रमण/बैठक में सहायक समाहर्त्ता अभिषेक पलासिया, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, अधीक्षण अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल, हथौड़ी डिवीजन, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल हथौड़ी, वरीय उप समाहर्त्ता सुश्री टोनी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण तथा कार्यकारी एजेंसी के संवेदक उपस्थित थे।

Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times
Darbhanga News: DM Dr.Thiyagarajan SM reached Hayaghat, reprimanded for sluggishness in the sluice gate | Watch VIDEO | Deshaj Times

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

धधका मधुबनी: जमीन विवाद में झुलसे बुजुर्ग की मौत, गांव बना छावनी, 6 पुलिसकर्मी निलंबित!

Bihar Madhubani News: मधुबनी के बेनीपट्टी में जमीन दखल-दहानी के दौरान एक बुजुर्ग झुलस गए थे, जिनकी बाद में मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में तनाव है और 6 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए ह#BiharNews,#MadhubaniPolice,#LandDispute

रांची वालों के लिए बुरी खबर! इंडिगो ने 5 फ्लाइट्स के फेरे घटाए, अब होगी परेशानी

Ranchi Flight News: रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 प्रमुख उड़ानों के फेरे घटा दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी के कारण अहमदाबाद, पटना, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद#RanchiFlightNews,#IndigoFlights,#JharkhandNews

घर में बैठी थी मां, बेटे ने दाग दीं दो गोलियां, हत्या के बाद फरार हुआ बेटा! ‘ चंद टुकड़ों ‘ के लिए सारण...

Saran Crime: बिहार के सारण में जमीन विवाद को लेकर सौतेले बेटे ने अपनी 32 वर्षीय माँ सोनी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से अचीतपुर गाँव में सनसनी फैल गई है और पुलिस आर#SaranCrime,#BiharNews,#LandDispute

दरभंगा में रूह कंपाने वाला खुलासा! अंतर जिला देह व्यापार के दलदल से बचाई गई किशोरी, Madhubani की महिला गिरफ्तार

Darbhanga Crime News: दरभंगा में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। शिवसागर मोहल्ले में छापेमारी कर एक किशोरी को बचाया गया है, वहीं इस धंधे को चलाने वाली महिला#DarbhangaCrime,#BiharPolice,#HumanTrafficking