मई,3,2024
spot_img

मधुबनी में आक्रोशित निगम कर्मियों का कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, निगम कर्मियों के हड़ताल से कार्यालय में सन्नाटा

spot_img
spot_img
spot_img
  • मुख्य बातें
  • दिनभर कार्यो के लिए भटकते रहे शहरवासी
  • निगम कर्मियों के घर में बीमार दवा को मोहताज
  • अधिकारी व प्रतिनिधि नहीं पहुंचे कार्यालय

 

मधुबनी। नगर निगम के लगभग 125 कर्मियों के परिवार में लोग दवा को मोहताज हो गये हैं। इन परिवारों के बच्चे की पढाई छीन चुकी है। दुकानदारों ने उधार देना बंद कर दिया है। क्योंकि 12 माह से वेतन नहीं मिला है।

 

हड़ताल पर गये कर्मियों की सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के सचिव मोहन मंडल और उपसचिव राम केवल पासवान ने यह बात कही। इधर हड़ताल पर गये कर्मियों ने वात्र्ता की पहल नहीं होने से आक्रोशित हो गये हैं। बुधवार को वात्र्ता के लिए नहीं बुलाये जाने से नाराज कर्मियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रशासनक के खिलाफ नारेबाजी की।

स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ के बैनर तले विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कर्मियों की घर की हालत चरमरा गयी है। घर और समाज में पर्व व त्योहार हो या फिर सामाजिक समारोह उनकी दीन हालत मन को कचोटता है। कोरोना और बारिश में उनके परिवार की हालत और अधिक खराब हो चुकी है। अधिकारी से गुहार लगाकर थक चुके हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

मौके पर राम औतार राम, राम अशीष राम, मो. अकील, उदय चंद्र झा, प्रमोद चंद्र वर्मा, राम केवल पासवान, अशोक, राम अवतार राम, प्रिया झा, पल्लवी, रेखा झा, डे नूलम के शिव नारायण राम, परवेज, आरती देवी, अशोक, रतनदीप कुमार, ललित यादव, आकाश राम व अन्य थे।मधुबनी में आक्रोशित निगम कर्मियों का कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, निगम कर्मियों के हड़ताल से कार्यालय में सन्नाटा

चार सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर कर्मी-

वेतन के साथ ही रिटायर्ड कर्मियों को भी 12 माह से पेंशन नहीं दिये जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मी हड़ताल पर हैं। इनकी मांगों में कर्मियों के लंबित वेतन के भुगतान, कार्यरत व सेवानिवृत्त कर्मियों के एरियर के भुगतान, लड़की की शादी के दौरान बकाये वेतन भुगतान करने, सेवांत लाभ दिये जाने, मानदेय कर्मियों को बकाये का भुगतान करने और सरकारी कर्मी दर्जा दिया शामिल है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Basopatti News| शादी के 6 माह बाद, प्रीति का Murder, बेड पर पड़ी मिली लाश, पीटकर हत्या

भटकते रहे शहर के नागरिक-

कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से नागरिकों की परेशानी बढ़ गयी है। सरकारी कार्यालय और आवासीय एरिया में सफाई ठप हो गया है। वार्ड तीन, पांच और तीस में सफाई बंद है। क्योंकि इन स्थानों पर निगम के स्थायी कर्मियों द्वारा कार्य होता है। जो हड़ताल पर हैं। पटना से आए राम पदारथ मिश्र ने बताया कि वे अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन दिया है।

 

सोमवार को समय दिया गया था। कार्यालय छोड़कर तीन दिनों से भटक रहा हूं। ललिता देवी टैक्स अपडेट नहीं करा पायी है, इसकारण बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन नहीं कर पायी है। राम कैलास मंडल, संतोष राय, मो इनामुर रहमान, पवन मंडल आदि ने बताया कि टैक्स जमा करना था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News|Harlakhi News| भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ India-Nepal Border Post Pipraun पर संदिग्ध धराया

विकास की नहीं बन पायी रुपरेखा

मधुबनी। कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण कोरोना और बारिश से निपटने के लिए योजना नहीं बन पा रही है। इसके लिए सशक्त स्थायी समिति की बैठक होने वाली थी। जिसमें इसके लिए योजना बनायी जाती।

कार्यालय में दाखिल खारिज का काम ठप होने, ब्लिडिंग अनुज्ञप्ति और अन्य कार्यो की गति धीमी होने के संबंध में सशक्त स्थायी समिति की बैठक में निर्णय लिये जाने की संभावना है। लेकिन कर्मी के हड़ताल के कारण अब अगले ही सप्ताह में यह बैठक होने की संभावना बतायी जा रही है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें