मई,2,2024
spot_img

बिहार में आईएएस अधिकारियों के तबादले, तीन जिलों के बदले गए डीएम

spot_img
spot_img
spot_img
पटना। राज्य सरकार ने  भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस ) के 5 अधिकारियों के तबादले किये हैं।इनमें तीन जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है।  अधिसूचना में जहानाबाद, मुंगेर और सीतामढ़ी के डीएम बदले गए हैं।
मुंगेर के डीएम रचना पाटिल को स्थानांतरित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार का ट्रांसफर करते हुए  मुंगेर का डीएम बनाया गया है। सीतामढ़ी की डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा का स्थानांतरण कर उन्हें  वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।
आईएएस अधिकारी हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है। वित्त विभाग में संयुक्त सचिव सुनील कुमार यादव को सीतामढ़ी के डीएम के पद पर पदस्थापित किया गया है। (transfer of officer)
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें