अप्रैल,30,2024
spot_img

स्टेट बैंक में मदद के बहाने महिला को कागज का बंडल थमाकर उचक्कों ने उड़ाए 33 हजार

spot_img
spot_img
spot_img
बगहा। पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज नगर के स्टेट बैंक की मुख्य शाखा परिसर में गुरुवार को एक महिला से उच्चकों ने 33 हजार रूपया की ठगी की घटना का अंजाम दिया है।
घटना के बाद धोबहा गांव निवासी शहनाज खातून रोती बिलखती शिकारपुर थाना परिसर पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस पदाधिकारियों को दी।महिला ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह बैंक परिसर से पैसा निकालने गई।
इस कड़ी में एक अज्ञात युवक उसके पीछे पड़ गया और फिर पैसा निकालने में उसकी मदद करने लगा।तत्पश्चात बाद में एक कपड़े में लपेटा कागज का बंडल को लाख रूपए बताकर महिला को दे दिया और 33 हजार रुपए लेकर आवश्यक कार्य बताकर बाहर चला गया।
काफी समय बीत जाने के बाद महिला ने देखा तो कपड़ा में लपेटा कागज का बंडल है। महिला रोती बिलखती थाने पहुंंची और थाने में उपस्थित पदाधिकारियों से गुहार लगाई है। जानकारी हो कि एसबीआई ब्रांच उचक्कों का अड्डा बन गया है, इसके पूर्व में भी ऐसे कई घटनाओं को अंजाम अज्ञात अपराधियों के द्वारा दिया जा चुका है, लेकिन पुलिस इन उचक्कों को पड़कने में विफल है। (Mahila ko kagaj ka bandal thmaker uchakkon ne udaya 33 hajar)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें