मई,5,2024
spot_img

बिहार में मामूली विवाद में चाकू मारकर किशोर की हत्या जानिए क्या कह रहे परिजन

spot_img
spot_img
spot_img

बगहा। पश्चिम चम्पारण के नरकटियागंज- बेतिया मुख्य मार्ग के दिउलिया के समीप कुछ युवकों ने एक किशोर को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिजनों ने खून से लथपथ 13 वर्षीय शोहेल को अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां आज चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक तीन भाईयों में शोहेल मझला भाई था। मृतक के भाई ने बताया कि मामूली विवाद में गांव के असलम के दो बेटों ने चाकू मारकर उसके भाई को मौत के घाट उतार दिया। चिकित्सक ब्रजकिशोर प्रसाद ने बताया कि युवक के दाएं सीने में चाकू लगे हैं। अस्पताल में आने के पूर्व ही मौत हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें:  Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

मृत नाबालिग नरकटियागंज नगर के वार्ड संख्या 24 का बताया जा रहा है। अस्पताल में शिकारपूर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन के साथ पुलिस निरीक्षक केके गुप्ता और अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुँचकर परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजकर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपितो की धरपकड़ के लिए पुलिस ने छापेमारी करनी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Amethi LokSabha Seat: गांधी परिवार की बेवफाई का शिकार तो नहीं हो गये किशोरी लाल शर्मा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें