मई,2,2024
spot_img

अब फूलन देवी के बहाने उत्तर प्रदेश का रास्ता तय करेगी VIP, सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी का दिखेगा नया अवतार

spot_img
spot_img
spot_img

पटना। वीआईपी यानी विकासशील इंसान पार्टी अब उत्तर प्रदेश का रास्ता नापना तय कर लिया है। इसके तहत पार्टी की ओर से 25 जुलाई को बिहार और यूपी के सभी प्रमंडलों में फूलन देवी का शहादत दिवस मनाने का फैसला किया गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, बिहार के बाद यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी वीआईपी उत्तर प्रदेश के 18 प्रमंडलों में उनकी अठारह फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करेगी। अगले साल यूपी के शेष जिलों में प्रतिमा स्थापित की जाएगी।इस कार्यक्रम में वाराणसी जिले के सुजाबाद पड़ाव पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी खुद उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरे बिहार एवं यूपी की पंचायत से जिला स्तर तक शहादत दिवस मनाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Bhojpur News| रेत माफिया के वर्चस्व का Bloody Game, कई राउंड फायरिंग, दो Laborers killed

 

इनमें से दो दर्जन मूर्तियों का निर्माण वीआईपी प्रमुख और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी के पटना के 06, स्टैंड रोड स्थित आवास पर कराया गया है। पार्टी का कहना है कि 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी के शहादत दिवस पर उत्तर प्रदेश के सभी प्रमंडल के चिह्नित जिलों वाराणसी, लखनऊ, बलिया, संतकबीरनगर, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, औरैया, प्रयागराज, उन्नाव, मेरठ, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, मुजफ्फरनगर, फिरोजाबाद और जौनपुर में प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें