spot_img

रालोसपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

spot_img
- Advertisement -

रालोसपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो। सूबे में कानून व्यवस्था किस तरह चरमरा गई है, उसका ताजा परिणाम हरलाखी के रालोसपा विधायक को देखने को मिली। हरलाखी विधायक के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने गालीगलौज करते हुए उन्हें मारने की धमकी तक दे डाली। इस संबंध में विधायक के प्रतिनिधि राम एकबाल ठाकुर उर्फ कारी ठाकुर ने साहरघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए एसएचओ को आवेदन दिया है। विधायक प्रतिनिधि ने इस घटना के लिए बैंगरा के रमेश चंद्र पासवान, महेश चंद्र पासवान रजनीश पासवान को जिम्मेदार बताया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बैंगरा में एक श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान आरोपितों ने विधायक को देखते ही नाम लेकर उनको वादी को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

- Advertisement -

रालोसपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकीविधायक प्रतिनिधि ठाकुर ने एसएचओ को दिए आवेदन के अनुसार विधायक अपने समर्थकों के साथ बैंगरा गांव में पिहबाड़ा पंचायत की मुखिया अनिता देवी की माता के श्राद्ध कर्म में भाग लेने गए थे। इसी दौरान आरोपितों ने उन्हें धमकी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रमेश चंद्र पासवान को गिरफ्तार थाना भी लाया था। वह शराब के नशे में था। उन्होंने इस आवेदन के माध्यम से आरोपितों को असामाजिक तत्व बताते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उनके प्रतिनिधि की ओर से लगाए गए आरोप की पुष्टि करते हुए विधायक सुधांशु शेखर ने बताया कि सभी आरोपित असमाजिक तत्व हैं। इससे पहले भी इनलोगों ने मेरे साथ चल रहे लोगों को सड़क पर घेरकर अभद्र व्यवहार किया था। साथ ही इन लोगों के विरुद्ध और भी कई मामले हैं। लेकिन, स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करना चाह रही है। उन्होंने ऐसे असमाजिक तत्वों के मनोबल बढ़ने के लिए पुलिस की नाकाम कार्यशैली को जिम्मेवार ठहराते हुए इस बार पुलिस से उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है।

- Advertisement -

रालोसपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी

 

 

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Siwan Crime News: शहजाद अली हत्याकांड: पुलिस का सख्त एक्शन, फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार, अब क्या होगा?

सीवान के बहुचर्चित शहजाद अली हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय के आदेश पर उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा किए गए, जि#SiwanCrime,#ShahzadAliMurder,#BiharPolice

Darbhanga Boat Accident News: दरभंगा में भीषण नाव हादसा: कोसी नदी में पलटी किसानों से भरी नाव, 3 महिलाएं लापता, इलाके में हड़कंप

बिहार के दरभंगा में कोसी नदी में एक बड़ा नाव हादसा हो गया। 13 किसानों को ले जा रही नाव पलट गई, जिसमें तीन महिला किसान लापता हो गईं। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुट#DarbhangaNews,#BoatAccident,#BiharFarmers

‘ …वो घर जाना चाहती थी, लेकिन’ एक ₹370 ki biryani की कीमत, नौकरी गई, फजीहत हुई अलग से, जानिए क्यूं भड़का सोशल मीडिया

गुरुग्राम में '370 रुपए की बिरयानी' टिप्पणी के कारण एक युवक की नौकरी चली गई। स्टैंड-अप शो में दिए गए इस बयान के वायरल होने पर कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया, जिस#GurugramNews,#BiryaniControversy,#SocialMediaViral

Patna Groundwater News: बिहार में ‘जल संकट’ पर बड़ा फैसला! अब बारिश का पानी सीधा धरती में, भविष्य को मिलेगा जीवन।

बिहार में घटते भूजल स्तर से निपटने के लिए पटना से 'इंजेक्शन वेल' परियोजना शुरू होगी। बारिश का पानी सीधा जमीन में पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाया जाएगा, जिससे जल सुरक्#PatnaNews,#BiharWater,#GroundwaterRecharge