



जिंदगी का संघर्ष आपको जीने की ताकत देगा। मुख में मुस्कान बिखेरेगा। जीवन की संतुष्टि के लिए मेहनत व संघर्ष सबसे आवश्यक होते हैं। आप कुछ भी कर लें, बिना संघर्ष के आपके जीवन की नैय्या को किनारा नहीं मिलने वाला। मगर मौजूदा व्यवस्था में बिना घूस दिए एक चपरासी की नौकरी नहीं मिलती। साहेब यह व्यवस्था ही देश की ऐसी बन गई है कि लाख भ्रष्टाचार मिटाने का दावा सरकार करे लेकिन हकीकत यही है, यहां बिना जेब गरम किए सिनेमा की टिकट नहीं मिलती ये तो साहेब नौकरी है जो बगैर चढ़ावा दिए मिलती ही नहीं। ऐसे में, रात नहीं ख्वाब बदलता है, मंजिल नहीं कारवां बदलता है; जज्बा रखो जीतने का क्योंकि किस्मत बदले न बदले पर वक्त जरुर बदलता है। इसी उम्मीद को पाले पूरा देश यहां का हर नौजवान आज यही सोच रहा, नहीं कठिन है लक्ष्य भेदना विश्वास अटल हो यदि प्रण में, मानव के पथ की बाधाएं खंडित हो जाएं कण-कण में। टिफ़िन से टिफ़िन जब मिलते हैं, तो एक नया ही ज़ायका बन जाता है,खुद के बनाये खाने में, और घर के खाने में फ़र्क़ साफ़ नज़र आता है। यही हाल देश का है यहां नौजवानों को मजबूरी ने इतना कुछ सिखाया, आगे भी बहुत कुछ सीखने वाला हूं,क्योंकि मैं घूस देकर संविदा की नौकरी करने वाला हूं।




You must be logged in to post a comment.