spot_img

बिहार में अपराध बेलगाम, मछली मारने से मना करने पर खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार में अपराध बेलगाम, मछली मारने से मना करने पर खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या बिहारशरीफ  जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के धो दिया टोला में खटाल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

यह वारदात मंगलवार की देर रात की बतायी जाती है। मृतक की पहचान धोबिया टोला निवासी महेंद्र यादव के रूप में की गयी। वे शारीरिक तौर पर दिव्यांग थे और खयाल चलाकर जिवकोपार्जन करते थे।

- Advertisement -

 

सहयोगी हिर्दय यादव ने बताया

घटना के संबंध में उनके सहयोगी हिर्दय यादव ने बताया कि मंगलवार की रात्रि कुछ लोग बगल तालाब में मछली मारने का काम कर रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने इनके घर का किवाड़ खुलवाया और इनको देखते हैं गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर है उनकी मौत हो गई।

 

मृतक के भाई गुड्डू यादव ने बताया कि पूर्व की विवाद में मछली मारने के लिए मना किया गया था। साथ में वर्षों पूर्व इनके साथ भूमि विवाद भी था। जिसमें कि लोग इनसे खार खाए थे और मौका देखते ही गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना की सूचना एकंगरसराय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच करते हुए घटनास्थल पर से एक गोली का खोखा और एक पिस्तौल साथ में कटर गढ़ासे बरामद किया।

 

इस संबंध में एक हत्या की प्राथमिकी एकंगरसराय थाने में दर्ज की गई है। जिसमें अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।पुलिस मौके पर से शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया

 

एकंगरसराय थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला हत्या का है पुलिस केस दर्ज कर मामले की अनुसंधान में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार.प्रमोद

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

पटना में ₹1,72,00,000 करोड़ का महाघोटाला! शेयर बाजार के नाम पर टाइल्स कारोबारी से करोड़ों की ठगी, जानिए कैसे बनाया अपना साइबर शिकार

Bihar Fraud: पटना में शेयर बाजार में निवेश के बड़े मुनाफे का लालच देकर एक टाइल्स कारोबारी से 1.72 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू#BiharFraud,#PatnaCrime,#InvestmentScam

भागलपुर वालों का सपना! 432 करोड़, 931 Acres के एयरपोर्ट पर आया बड़ा अपडेट, मिलेगी…

Bihar Airport: भागलपुर में हवाई यात्रा का सपना जल्द पूरा होगा। सुल्तानगंज में प्रस्तावित अजगैबीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भू-तकनीकी जांच का टेंडर जारी किया गया है।#BiharNews,#BhagalpurAirport,#GreenfieldAirport

बिहार में मौसम ने बदला मिजाज! कहीं झुलसा देने वाली गर्मी तो कहीं मूसलाधार, जानें कब मिलेगी राहत

Bihar Weather: बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं भीषण लू का अलर्ट है तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी। जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत और कहां होगी मूसलाधार ब#BiharWeather,#MonsoonUpdate,#HeatwaveAlert

‘सरकारी काम बिना ‘ खर्चा ‘ नहीं होता’… टेंडर घोटाले के आरोपी रिशुश्री का बड़ा कबूलनामा, SVU भी रह गई हैरान, जानिए 30 घंटे...

Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले में आरोपी ठेकेदार रिशुश्री ने SVU की 30 घंटे की पूछताछ में सहयोग नहीं किया। उसने कहा, 'सरकारी काम बिना घूस दिए नहीं होता है।'#BiharTenderScam,#Rishushree,#SVUInvestigation